अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खेरागढ़ पुलिस ने दिया सशक्तिकरण का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खेरागढ़ पुलिस ने दिया सशक्तिकरण का संदेश

विष्णु सिकरवार/नैमिष टुडे
आगरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर थाना खेरागढ़ में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने की। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा खेरागढ़ की नगर मंडल अध्यक्ष ममता गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
इस अवसर पर थाना प्रभारी ने उपस्थित महिलाओं से संवाद किया और वित्तीय साक्षरता एवं महिला सशक्तिकरण पर विचार साझा किए। ममता गर्ग ने आर्थिक सशक्तिकरण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए वित्तीय जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की उपलब्धियों और उनके योगदान को पहचानने का अवसर है।
थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने इस दिन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।
प्रवीना सिंह ने कहा कि महिलाओं को केवल महिला दिवस पर ही नहीं, बल्कि हर दिन समान अधिकार, सम्मान और सुरक्षा मिलनी चाहिए।
कार्यक्रम में ममता गोयल, राजकुमारी राजपूत, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका आरती गोस्वामी, दिव्या गर्ग समेत कई महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की।
गौरतलब है कि हर वर्ष आठ मार्च को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का सम्मान करने और समानता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित होता है। इस अवसर पर विभिन्न सेमिनार, संगोष्ठी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें