लखनऊ में खादी एवं ग्रामोद्योग एक्स्पो-2025 का आयोजन विभिन्न राज्यों के उद्यमियों द्वारा उत्पादों की प्रदर्शनी

लखनऊ में खादी एवं ग्रामोद्योग एक्स्पो-2025 का आयोजन

विभिन्न राज्यों के उद्यमियों द्वारा उत्पादों की प्रदर्शनी

लखनऊ / उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, लखनऊ द्वारा केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय गोमती नगर लखनऊ के परिसर में 10 फरवरी, 2025 तक *”खादी एवं ग्रामोद्योग एक्स्पो-2025″* का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में 120 से अधिक स्टाल लगाये गये है, जिसमें उ0प्र0 राज्य के विभिन्न जनपदों के अतिरिक्त अन्य राज्यो जैसे- महाराष्ट्र, बिहार, उत्तराखण्ड, झॉरखण्ड, पश्चिम बंगाल तथा राजस्थान आदि स्थानों से आये उद्यमियों द्वारा अपने उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
प्रदर्शनी में सहारनपुर के नक्काशीदार फर्नीचर, लेदर का सामान, भदोही के कारपेट, कन्नौज के इत्र व मिटटी से बने बर्तन व घरेलू सजावटी सामान, प्रतापगढ़ का आँवला-मुरब्बा, लेदर के जूते, चप्पल आदि। सीतापुर के तौलिये एवं दरी, लखनऊ की शुद्ध रॉयल हनीं, वाराणसी की रेशम तथा शिल्क की साड़ी, राजस्थान के बीकानेरी पापड़ एवं नमकीन, उत्तरांचल के कोट एवं जैकेट तथा राजस्थान के हस्तकला पर आधारित वस्त्र उपलब्ध हैं।
प्रदर्शनी में आज रूबीराज सिन्हा के निर्देशन में बसन्ती छटा का सुन्दर दृश्य देखने का मिला, जिसमें खादी के परिधानों को धारण कर स्थानीय कलाकारों द्वारा रैम्प पर प्रदर्शन किया गया उक्त के अतिरिक्त गीत एवं नृत्य की भी सुन्दर प्रस्तुतियाँ देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये।
परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, लखनऊ महेन्द्र प्रताप ने बताया कि बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं को जन-सामान्य तक पहुँचाना एवं लोगो को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना ही हमारा उदद्देश्य है ताकि अधिक से अधिक इकाईयों की स्थापना होने के साथ ही खादी तथा ग्रामोद्योगी उत्पादों की बिकी हो सके और इस का लाभ उद्यमियों को मिल सके। प्रदर्शनी में लोगो की मॉग के अनुरूप खादी तथा ग्रामोद्योगी उत्पादों की एक लम्बी श्रृंखला मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें