
चांदी कारीगर की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार
चोरी की चांदी देने से मना करने पर किया मर्डर लाश को सड़क पर छोड़ कर भाग गए
नैमिष टुडे
विष्णु सिकरवार
आगरा। आगरा के थाना एत्माद्दौला के सामने शिव शक्ति नर्सरी में तीन दिन पहले युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक का मर्डर उसके दोस्तों ने चोरी की चांदी देने से मना करने पर किया था। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। उन्हें जेल भेज दिया गया है। एक आरोपी फरार
है एत्माद्दैला थाने से कुछ दूरी पर शनिवार को नर्सरी के अंदर सुबह एक युवक का लहूलुहान शव मिला था। मृतक की शिनाख्त सोबरन सिंह निवासी जनपद हाथरस के थाना सहपऊ के लोधई के रूप में हुई है। मृतक आगरा में नमक की मंडी में चांदी कारीगर था। थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। नर्सरी पर रात के समय सोने वाले युवक ने शव पड़े होने की सूचना थाना पुलिस को दी डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि हत्या का खुलासा करने के लिए टीमें लगाई गई थीं। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के कई सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इसमें दिखाई दिया कि मृतक की बाइक का स्कूटी सवार पीछा कर रहे हैं। इसके बाद इसकी छानबीन की गई। इसमें सामने आया कि मृतक जहां पर चांदी का काम करता था, वहां पर उसकी तनवीर और मोइन निवासी सेब का बाजार से दोस्ती हो गई सोबरन सिंह जहां नौकरी करता था, वहां से वो चांदी चुराता था। इस चांदी को तनवीर और मोइन खरीदते थे। लंबे समय से ये सिलसिला चल रहा था। मगर, पिछले कुछ समय से सोरन ने तनवीर और मोइन को चांदी देना बंद कर दिया था। इसको लेकर कुछ दिन पहले सोरन से उनका विवाद भी हुआ पकड़े गए अभियुक्तों में तनवीर पुत्र सलीम निवासी फुआरा सेव का बाजार शाह काम्पलेक्स मेवा कटरा मोइन पुत्र मुस्तकीम निवासी फुआरा सेव का बाजार छोटी पन्नी गली आगरा बताया है।
विवाद के बाद तनवीर ने मोइन के साथ हत्या की साजिश रची। इसमें अपने दोस्त नाजिम को भी शमिल कर लिया। 19 अक्टूबर को उन्होंने नाजिम से कहाकि सोबरन जब दुकान से निकले तो उन्हें इसकी सूचना दे। नाजिम रेकी करने लगा। जब रात को सोबरन निकला तो नाजिम ने तनवीर को सूचना दी। तनवीर और मोइन ने स्कूटी से सोबरन का पीछा किया। थाने के पास उसे रोक लिया। वहां पर उनके बीच झगड़ा हुआ। तनवीर और मोइन ने सड़क पर पड़े इंटरलाकिंग टाइल से सोबरन के सिर पर प्रहार कर दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। उसकी लाश को वहीं छोड़कर फरार हो गए।