
महमूदाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविर
नैमिष टुडे अनुज कुमार जैन
महमूदाबाद सीतापुर / स्वस्थ शरीर ही मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी होती है। स्वस्थ होने से तात्पर्य केवल रोग मुक्त जीवन ही नहीं बल्कि पूर्ण रूप से फिट होना भी है। और इसकी प्राप्ति हेतु संतुलित आहार,व्यायाम , तानामुक्ति, आराम एवम मनोरंजन से होती है। भाजपा का कार्य सिर्फ सेवा करना है। इसी कड़ी में आज इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।महमूदाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को औषधि वितरित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा महमूदाबाद की नगर अध्यक्षा लेखा गुप्ता ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बलबूते पर केंद्र एवम प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है और देश एवम प्रदेश के विकास का नया अध्याय लिख रही है। गांव गरीब एवम किसान सभी के हित में कार्य कर रही है।
कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी है। भाजपा जैसा कार्यकर्ता किसी पार्टी किसी के पास नहीं है। भाजपा जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने कहा कि भाजपा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध है। अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं सरकार की ओर से संचालित है।परंतु जानकारी के अभाव में पात्र व्यक्तियों तक नहीं पंहुच पा रही। योजनाओं का लाभ सही व्यक्तियों को मिले यह उन सभी तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर अंजना कौर नगर उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, प्रीती वर्मा, प्राची वर्मा नगर मंत्री, गुड्डी वर्मा सहित अनेक पार्टी का पदाधिकारी मौजूद रहे। शिविर के लगभग 150 से अधिक मरीजों की जांच करवाकर औषधीय प्रदान की गई। इससे पूर्व सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर आशीष वर्मा ने सभी को सम्मानित किया।