शराबी ने महिला के पेट में मारी गोली घर के बाहर गाली-गलौज करने का विरोध कर रही थी महिला आरोपी गिरफ्तार

शराबी ने महिला के पेट में मारी गोली घर के बाहर गाली-गलौज करने का विरोध कर रही थी महिला आरोपी गिरफ्तार

विष्णु सिकरवार
आगरा। जनपद के एत्मादपुर में खंदौली थाना क्षेत्र के ग्राम ग्वालियरा में शराब के नशे में घर के बाहर खड़े होकर गाली गलौज दे रहे युवक का आस पड़ोस की महिला ने विरोध किया। इसके बाद आरोपी युवक ने महिला के ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। महिला के पेट में गोली लगी। घायल महिला जमीन पर गिर गई। परिजनों ने घायल महिला को अस्पताल मे भर्ती कराया है। वहीं थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया ग्वालियरा निवासी भावना पत्नी लोकेन्द्र सिंह अपने भाई मनोज निवासी सिकतरा थाना एत्मादपुर के साथ घर के बाहर दरवाजे पर खड़े होकर बात कर रही थी। उसी समय गांव का नरेश शराब के नशे मे वंहा आया। आते ही लोकेन्द्र उनसे गली गलौज करने लगा। जिसका विरोध मनोज की बहन भावना ने किया।
आरोप है कि नरेश ने नशे की हालत में तमंचा निकाल कर भावना के ऊपर फायर कर दिया। गोली भावना के पेट मे लगी। गोली लगने से भावना घायल होकर वहीं गिर पड़ी। गोली की आवाज पर आसपास के तमाम ग्रामीण मौके पर जमा हो गए ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घायल भावना को निजी अस्पताल मे भर्ती कराया है। मामले में थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी नरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं थाना प्रभारी राकेश चौहान ने बताया कि गोली मारने के बाद आरोपी यमुना एक्सप्रेस वे दिल्‍ली भागने की फिराक में था। लेकिन भागने से पहले ही आरोपी को दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें