प्रेमी ने नर्स को मारी गोली हॉस्पिटल से निकलने का कर रहा था इंतजार बाहर आते ही साथ ले गया फिर कर दी फायरिंग

प्रेमी ने नर्स को मारी गोली हॉस्पिटल से निकलने का कर रहा था इंतजार बाहर आते ही साथ ले गया फिर कर दी फायरिंग

विष्णु सिकरवार आगरा
आगरा। जनपद के थाना ताजगंज क्षेत्र में गुरुवार रात को ड्यूटी से घर जा रही नर्स को उसके प्रेमी ने गोली मार दी। गोली युवती के चेहरे के पास से रगड़ती हुई चली गई। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। युवती को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रात करीब 9 बजे की है।

प्राइवेट हॉस्पिटल में जॉब करती है पीड़िता

ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली मुस्कान मौर्य निजी हास्पिटल में नर्स का काम करती है। रात में वह अपने घर जा रही थी। अस्पताल से निकलते ही 200 मीटर की दूरी पर (५७ पंप के पास 100 फुटा रोड पर सुनसान रास्ते पर उसे नगला टीन का रहने वाला बबलू मौर्य मिल गया दोनों पहले से एक दूसरे को जानते हैं। तीन साल से प्रेम संबंध हैं। दोनों का रिश्ता भी तय हो चुका है। दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ। बबलू ने तमंचा निकाल लिया। युवती को गोली मार दी, जो उसकी आंख के पास से रगड़ती हुई निकल गई।
उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। युवती से घटना के बारे में जानकारी लेकर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें