नवागत उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के आगरा में प्रथम आगमन पर दोपहर 12 बजे फतेहाबाद रोड़ रमाडा होटल पर भव्य स्वागत कार्यक्रम होगा

नवागत उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के आगरा में प्रथम आगमन पर दोपहर 12 बजे फतेहाबाद रोड़ रमाडा होटल पर भव्य स्वागत कार्यक्रम होगा

बीते शुक्रवार को उ.प्र. राज्य महिला आयोग की मा. अध्यक्ष श्रीमती बबीता चौहान ने पदभार ग्रहण किया था

विष्णु सिकरवार ब्यूरो प्रमुख आगरा
आगरा। नवागत उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष माननीय श्रीमती डॉ बबीता चौहान के आगरा में प्रथम आगमन पर आज बुधवार को दोपहर 12 बजे फतेहाबाद रोड़ पर भव्य स्वागत समारोह किया जा रहा है।
बीते शुक्रवार को उ.प्र. राज्य महिला आयोग की मा. अध्यक्ष श्रीमती बबीता चौहान ने अपराह्न एक बजे पदभार ग्रहण किया था। अध्यक्ष महोदया समाज सेवा कार्यो के लिए फ्रांस की यूनिवर्सिटी से मानद की उपाधि प्राप्त बबीता चौहान पार्टी कार्यकारणी सदस्य भी हैं। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ-साथ आगरा के वार्ड नं31 से जिला पंचायत सदस्य के पद पर कार्य करते हुये पार्टी के दायित्वों के निर्वहन एवं सामाजिक सेवा में वर्ष 2013 से अपना सक्रिय योगदान देती आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें