यमुना में महिला की लाश मिली शरीर पर नहीं थे कपडे हाथ में गहरे कट का निशान

यमुना में महिला की लाश मिली शरीर पर नहीं थे कपडे हाथ में गहरे कट का निशान

 

विष्णु सिकरवार ब्यूरो प्रमुख आगरा
आगरा। जनपद के दयालबाग में यमुना में युवती का न्यूड लाश मिली है। उसके हाथ पर गहरा घाव है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि हत्या कर शव को यमुना किनारे फेंका गया है। दयालबाग में कल्याणी हाईट के पास यमुना में शव पड़ा हुआ था लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर शव को बाहर निकालवाया। मृतका के शरीर पर कपड़े नहीं थे। पानी में पड़े होने से शव फूल गया था पुलिस ने बताया कि युवती के दाएं हाथ पर कोहनी और कलाई के बीच में गहरा घाव मिला है शरीर पर अन्य कहीं चोट के निशान नहीं हैं। बाएं हाथ में चांदी की चूड़ी और राखी बंधी हुई है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी है कि कहीं महिला की हत्या कर शव को यहां तो नहीं फेंका गया। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें