
प्रांतीय अधिवेशन के लिये केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को आमंत्रित किया
विष्णु सिकरवार ब्यूरो प्रमुख आगरा
आगरा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष टी एन अग्रवाल अपने पदाधिकारियों सहित आगरा में होने वाले 8 व 9 सितंबर को उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल कें प्रांतीय अधिवेशन के लिये आमंत्रित करने के लिए व चर्चा कर निमंत्रण देने के लिए अपने पदाधिकारीयों के साथ 17 अकबर रोड दिल्ली, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के निवास पर पहुंचकर कर निम्न बिंदुओं पर चर्चा की चर्चा के उपरांत रक्षा मंत्री जी ने अपने मुख्य सलाहकार को बुलाकर कार्यक्रम कें समय पर उपलब्धता देख कर बताने की बात कही। साथ में उपस्थित पुष्पा सिंह चौहान लखनऊ ,कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल मंत्री राजेन्द्र गुप्ता राजीव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।