योगी बाबा के राज में आखिरकार युक्तियों का क्यों नहीं बंद हो रहा चीरहरण

*योगी बाबा के राज में आखिरकार युक्तियों का क्यों नहीं बंद हो रहा चीरहरण*

 

 

*शादी का झांसा देकर युवक युवती के साथ करता रहा दुष्कर्म पीड़िता का आरोप*

 

 

*सीओ खागा को शिकायती पत्र दे लगाई न्याय की गुहार*

 

*भोली भाली लड़कियों को फंसा कर पिता पुत्र व भाई दुष्कर्म करने के बाद, लड़कियों की करते हैं तस्करी-पीड़िता का आरोप*

 

 

 

फतेहपुर कौशाम्बी जनपद के एक गांव निवासिनी ने सीओ खागा को शिकायती पत्र देते हुये बताया कि प्रार्थिनी के ग्राम प्रधान के घर में शाकिब शेख पुत्र जावेद शेख निवासी प्रेमनगर थाना सु0घोष का आना जाना था इसी वजह से शाकिब से प्रार्थिनी की मां से प्रार्थिनी के लिये शादी का प्रस्ताव रखा तथा मेल जोल बढाने लगा। प्रार्थिनी शाकिब शेख के झांसे में आ गई और शादी करने हेतु प्रार्थिनी व उसकी मॉ को लेकर शाकिब अपने घर प्रेम नगर ले आया। वही प्रार्थिनी ने शिकायती पत्र में यह भी बताया कि शाकिब ने यह कहकर घर वापस भेज दिया कि प्रेम नगर का मेला हो जायेगा तो तुम्हारी पुत्री को घर छोड़ आयेगे। उसने यह भी आरोप लगाया कि मॉ के जाने के बाद ही रात्रि में प्रार्थिनी के साथ उसकी बिना मर्जी के शाकिब शेख ने जबरन बलात्कार किया और उसका छोटा भाई शाहिद शेख व शलमान शेख एवं पिता जावेद ने भी बलात्कार किया। उसने शिकायती पत्र में यह भी बताया कि शाकिब शेख की बहन व मॉ ने कहा कि सभी को खुश रखोगी तो घर में रह पाओगी। इसी बीच प्रार्थिनी की मॉ ने जब इन लोगों से प्रार्थिनी के संबंध में पूछताछ की तो बताया गया कि शाकिब शेख व प्रार्थिनी अजमेर शरीफ गये है एक दो दिन बाद लौट कर आ जायेगे। उसने बताया कि लोगों से पता चला है कि उक्त लोग भोली भाली लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर बलात्कार करते है और बाद में बेच देते है। प्रार्थिनी को शादी को उसके परिजनों ने 2 अक्टूबर 2021 से 15 दिन तक जबरन बंधक बनाकर मारपीट करते थे और उसके साथ जबरन बलात्कार करते थे। यहा तक कि प्रार्थिनी का सौंदा कर दिया था और दो तीन लोग आये थे किसी तरह से प्रार्थिनी वहा से निकलर अपने घर पहुंची और मॉ आप बीती बताई। प्रार्थिनी ने सीओ खागा से अनुरोध करते हुये कहा है कि प्रार्थिनी का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की कृपा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: