भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रदेश मंत्री का किया जोरदार स्वागत

भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रदेश मंत्री का किया जोरदार स्वागत

नैमिष टुडे
अभिषेक शुक्ला

कमलापुर सीतापुर भाजपा के प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने कमलापुर कस्बे में प्रवेश करने पर उनका भव्य स्वागत किया लखनऊ से सीतापुर जाते हुए कमलापुर चौराहे की नहर चौराहे पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अमर बाजपेई के नेतृत्व में मंडल पदाधिकारियों एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अमर बाजपेई एंव वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहले से ही स्वागत के लिए तैयार खड़े थे। ज्यो ही प्रदेश मंत्री का काफिला यहां पहुंचा उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया। इसके साथ-साथ कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ नारे भी लगाए। अपने स्वागत से अभिभूत प्रदेश मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चहुमुखी विकास हो रहा है। विश्व स्तर पर भारत की अलग पहचान बनी है इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजूटता के साथ जुट जाना है। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी को जी जान लगा देना है। प्रदेश मंत्री ने कहा कि विपक्ष के लोग सरकार के प्रति गलत प्रचार प्रसार कर रहे हैं। सभी कार्यकर्ता गांवों में जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दे इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र पांडेय सेक्टर संयोजक लक्ष्मीकांत अवस्थी मंडल उपाध्यक्ष अनिल मिश्र प्रमोद भार्गव जवाहरलाल शुक्ल मंडल कोषाध्यक्ष अभिषेक शुक्ल शत्रोहन यादव आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें