
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर के तत्वाधान में किया गया राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
उक्त लोक अदालत का उद्घाटन
कुल-93900 वादों का निस्तारण जनपद न्यायालय सीतापुर के तत्वाधान में किया गया
सीतापुर दिनांक-13.07.2024 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उक्त लोक अदालत का उद्घाटन श्री मनोज बजाज, माननीय न्यायमूर्ति/प्रशासनिक न्यायमूर्ति, उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति श्री मनोज बजाज,त्र द्वारा दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। साथ ही समाज कल्याण विभाग के लाभार्थियों को वद्धा अवस्था पेंशन के प्रमाण-पत्र सौंपे गये। माननीय न्यायमूर्ति श्री मनोज बजाज द्वारा वृक्षारोपण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समाचार पत्र के माह जून के अंक का लोकार्पण किया गया।
श्रीमान अपर जिला जज, कोर्ट संख्या-02, श्री महेन्द्र सिंह चतुर्थ, द्वारा कुल-01 वाद, अपर जिला जज, स्पेशल ई.सी.एक्ट, श्री विजय कुमार आजाद, द्वारा कुल-109 वादों, अपर जिला जज/स्पेशल एस.सी.एस.टी.एक्ट, श्री मो. शफीक, द्वारा कुल-07 वादों, अपर जिला जज, स्पेशल पॉक्सो कोर्ट संख्या-14, श्री भगीरथ वर्मा, द्वारा-08 वादों, अपर जिला जज/एम.पी.एम.ए.एल, श्री शैलेन्द्र कुमार वर्मा, द्वारा, कुल-01 वाद, अपर जिला जज/एफ.टी.सी. न्यू, श्री दिनेश कुमार नागर, द्वारा, कुल-03 वादों का, निस्तारण किया गया। इस प्रकार समस्त अपर जिला जज द्वारा कुल-128 वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण सीतापुर के सम्मानित अध्यक्ष, श्री शकील उर रहमान खॉ, द्वारा सुलह समझौते आधार पर कुल-71 मामलों का निस्तारण कर मु0-19913545/-का एवार्ड किया गया। परिवार न्यायालय सीतापुर के प्रधान न्यायाधीश ’’श्री राम नगीना यादव’’ द्वारा कुल-19 लम्बित वादों का समझौता सफलतापूर्वक किया गया। अपर प्रधान न्यायाधीश कोर्ट संख्या-01, ’’श्रीमती निशा झा’’ द्वारा-37 लम्बित वादों का सफल निस्तारण किया गया। अपर प्रधान न्यायाधीश कोर्ट संख्या-02, ’’श्री सुबोध भारती’’ द्वारा-74 लम्बित वादों का सफल निस्तारण किया गया।
श्रीमान लघुवाद न्यायाधीश, श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, द्वारा कुल-06 वादों का, श्रीमान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सीतापुर ’’श्री गौरव प्रकाश’’ द्वारा कुल-774 वादों का, सिविल जज (सी.डि.) श्रीमती सुदेश कुमारी, द्वारा कुल-31 वादों का, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रीमती अंशू शुक्ला, द्वारा कुल-600 वादों का, सिविल जज (सी.डि.) द्वितीय, श्री विजय भान, द्वारा कुल-532 वादों का, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, द्वितीय सुश्री स्वरांगी शुक्ला, द्वारा कुल-402 वादों का, सिविल जज (सी.डि.) तृतीय, श्रीमती अशालिका पाण्डेय, द्वारा कुल-410 वादों का, सिविल जज (सी.डि.) चतुर्थ, श्री अभिनव श्रीवास्तव, द्वारा कुल-649 वादों का, सिविल जज (सी.डि.)/एफ.टी.सी. श्रीमती अनामिका सिंह, द्वारा कुल-405 वादों का, सिविल जज (जू.डि.) सुश्री स्वरांगी चौधरी, द्वारा कुल-05 वादों का, न्यायिक मजिस्ट्रेट, द्वितीय श्री आदित्य रंजन द्वारा कुल-222 वादों का, अपर सिविल जज (जू.डि.) कोर्ट संख्या-02, श्रीमती नेहा रंजन, द्वारा कुल-164 वादों का, स्पेशल न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री आलोक मिश्रा, द्वारा कुल-678 वादों का, इस प्रकार समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्टाे द्वारा-4847 निस्तारित किये गये।
बाह्य न्यायालय महमूदाबाद, श्री रंजीत कुमार जायसवाल द्वारा कुल-453 वादों का, ग्राम न्यायालय सिधौली, सुश्री जयन्ती चन्द्रा द्वारा कुल-237 वादों का, ग्राम न्यायालय लहरपुर, श्री कुनाल कुल भास्कर, द्वारा कुल-206 वादों का, बाह्रय न्यायालय बिसवॉ, श्री सुभाष, द्वारा कुल-73 वादों का, निस्तारण किया गया। इस प्रकार समस्त बाह्रय न्यायालयों द्वारा कुल-969, लम्बित वादों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया। जिला उपभोक्ता फोरम सीतापुर के अध्यक्ष, श्री अभिमन्यु लाल श्रीवास्तव, के द्वारा कुल-06 वादों का निस्तारण कर समझौता राशि मु0-130103.00 रूपये का एवार्ड किया गया। जनपद सीतापुर के समस्त राजस्व न्यायालय द्वारा कुल-36684 मुकदमें निस्तारित किये गये तथा जनपद सीतापुर के अन्य समस्त विभागों द्वारा कुल-50492 मुकदमों का निस्तारण किया गया। विभिन्न बैंकों द्वारा प्री-लिटिगेशन बैंक रिकवरी के कुल-547 मामलों को निस्तारित कर-144869750/-रूपये का (14 करोड़ 48 लाख 69 हजार 750 रूपये मात्र) समझौता राशि वसूली गयी। कुल-़174 प्री-लिटिगेशन ई-चालान का निस्तारण भी किया गया। इस प्रकार मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय सीतापुर में राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल-93900 वादों का निस्तारण सफलतापूर्वक किया गया।