मंडी मिर्जा खां में किसान गोष्ठी का आयोजन , जैविक खेती के बारे में दी जानकारियां

मंडी मिर्जा खां में किसान गोष्ठी का आयोजन , जैविक खेती के बारे में दी जानकारियां

विष्णु सिकरवार ब्यूरो प्रमुख आगरा
आगरा। कृषि विभाग द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश सरकार की सबसे लोकप्रिय योजना परंपरागत कृषि विकास योजना pkvy पी,के,वी,वाई जिसके अंदर सरकार द्वारा जैविक खेती को बढ़ाने हेतु हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को फतेहपुर सीकरी के ग्राम पंचायत मंडी मिर्जा खां में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कृषि विभाग से विनोद कुमार शर्मा द्वारा किसानों को जैविक खेती करने हेतु जागरूक किया गया। जिसमें किसानों को बताया कि वो किस प्रकार से अपनी लवणीय हो चुकी भूमि को जैविक खेती के द्वारा बचा सकते हैं तथा अपनी भूमि एवं अपने परिवार का स्वास्थ्य भी बचा सकते हैं। लगातार हो रहे रसायन के उपयोग से हमारी भूमि दिन और दिन लवणीय होती जा रही है। जिस से हमारे शरीर की सेहत और खेत की सेहत दोनों बिगड़ती जा रही है इन्ही दोनों के सुधार के लिए हमे जैविक खेती को बढ़ावा देना होगा और हमे जैविक उत्पाद जैसे जीवामृत,घन जीवामृत दसपर्णी अर्क, नीमास्त्र,ब्रह्मास्त्र,अग्न्यास्त्र,आदि के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ साथ कृषि रक्षा इकाई के प्रभारी हनुमान सहाय द्वारा जैविक बीज शोधन एवं भूमि शोधन के बारे में विशेष रूप बताया तथा प्रमोद कुमार एवं कृषि तकनीकी प्रबंधक सेवक राम ने किसान सम्मान निधि की समस्याएं सुनी और मौके पर निस्तारण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान गिरीश कुमार,रमाकांत रोजगार सेवक ,दुर्ग सिंह,दामोदर, कांता, जय सिंह, बंटी,महेंद्र,गोकुल भगत जी, आदि कृषक भाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें