
विष्णु सिकरवार
आगरा। किरावली क्षेत्र के गांव बरोदा सदर से चोर भैंस की चुरा ले गए। पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बरोदा सदर निवासी रविंद्र राणा ने बताया है कि रोजाना की तरह भैंस को बाड़े में बांधकर सोया था। शुक्रवार सुबह पांच बजे चारा डालने गया तो बाड़े से भैंस गायब थी। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया है कि पुलिस चोरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। वही ग्रामीणों का आरोप है कि रात को पुलिस गस्त नहीं करती।
अभैदोपुरा से भी किसान की एक भैंस चोरी
किरावली। गांव अभैदोपुरा से एक किसान की भैंस चोरी हो गई। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव अभैदोपुरा निवासी लाल सिंह ने थाना पुलिस को बताया कि शनिवार की रात करीब दो बजे उसकी भैंस चोर खोलकर हांक ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लि है।