चुनाव आचार संहिता का नाजायज फायदा उठा रहे हैं पुलिसकर्मी

एम आर पाशा

लोकप्रिय व न्याय प्रिय एसपी नीरज कुमार जादौन के आदेशों को नकार रहे हैं पुलिसकर्मी

बिजनौर / राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन संस्थापक / राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पाशा ने थानों में आम जनता की सुनवाई न होने एवं थाना प्रभारी से लेकर अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन न करने का आरोप लगाया है।
राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पाशा ने लोकप्रिय व न्याय प्रिय एसपी नीरज कुमार जादौन की प्रशासा करते हुए कहा कि जब से जनपद बिजनौर में आए हैं। जब से जनपद की कानून व्यवस्था व लॉ एंड ऑर्डर काबू किया। और कुछ भ्रष्ट अधिकारीयों को भी जेल भेजा है। लेकिन जब से चुनाव आचार संहिता लागू हुई है। तब से थाने के थाना प्रभारी,एस आई व पुलिसकर्मी चुनाव आचार संहिता का नाजायज़ फायदा उठा रहे हैं। और उनके आदेशों को नकार रहे हैं।‌ और थानों में पीड़ित जनता की सुनवाई न होने एवं थाना प्रभारी से लेकर अन्य पुलिस कर्मियों पर निरंकुश होने का गंभीर आरोप लगाया है। एक बयान में उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी अपने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। जिसकी वजह से आम जनता परेशान है। फरियादियों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्हें थानों में परेशान करते हुए चक्कर लगवाए जा रहे हैं। पुलिस कर्मियों का कहना है कि चुनाव आचार संहिता में वह अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने के लिए बाध्य नहीं है।
उन्हें जो अच्छा लगेगा वह किया जाएगा। क‌ई पुलिसकर्मियों तो यहां तक कहते हैं कि उनका ट्रांसफर कोई भी नहीं कर पाएगा और आचार संहिता हटने के बाद ट्रांसफर करने वाले अधिकारियों का खुद ट्रांसफर हो जाएगा। पाशा ने क‌ई प्रकरणों का हवाला देते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद उन पर अमल नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि मौजूदा दौर में आम जनता बेहद परेशान है। वह थानों के चक्कर लगाते हुए थक रही है। पि‌डितो की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की जा रही है। पुलिसकर्मी आरोपियों से हमसाज हो जाते हैं। वह अपना फायदा देखते हुए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भ्रष्टाचारी एवं लापरवाहों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका संगठन आंदोलन के लिए तैयार है। उन्होंने विकलांगों, बुजुर्गों व विधवाओं से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: