विष्णु सिकरवार
आगरा। ताजनगरी आगरा में जगनेर मार्ग स्थित नगला जोधना कागारौल में दो दिन से गहरे कीचड़ में फंसी घुमंतू गाय जान की सुरक्षा को कराह रही थी। ग्रामीणों द्वारा गो सेवक भोलू जाट को सूचना मिली दोपहर को तो उन्होंने अपनी टीम को ले जाकर तत्काल दल दल कीचड़ में फंसी गाय को बमुश्किल सुरक्षित बाहर निकाला। टीम में करण कुशवाहा, अभिषेक, मनोज कुमार, गोविंदा,संजय सिंह आदि रहे।