मुख्य अतिथि आबकारी मंत्री के नेतृत्व में लोकसभा प्रत्याशी अशोक रावत के समर्थन में हुई जनसभा में उमड़ा जनसैलाब*

 

*#कछौना(हरदोई):* अशोक रावत लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में कछौना कस्बा के संगीता सरस्वती शिशु मंदिर में जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने आम जनमानस का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि देश का माहौल मोदीमय है। हर व्यक्ति घर से निकलकर मतदान कर रिकार्ड मतों से जिताकर मोदी व योगी के हाथों को मजबूत करें। जिससे देश विश्व गुरु बन सके। मुख्य अतिथि को कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया। युवा ऊर्जावान नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला ने स्मृति चिन्ह प्रभु श्रीराम जी की मूर्ति भेंट की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ सुशील गुप्ता ने भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रकाश डाला और कहा कि सरकार अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति को योजना का लाभ देकर मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य कर रही है। बिना बिचौलियों के लोगों को योजना का लाभ मिल रहा है। विधानसभा प्रभारी अभय शंकर शुक्ला ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नींव है। पूरे उत्साह उल्लास के साथ लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाकर विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान करें।

जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश व प्रदेश की जनता के हित व जनकल्याण के लिए भाजपा सरकार दिन-रात कार्य कर रही है। आप सभी की भागीदारी से संगठन मजबूत हो रहा है। सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास सबके प्रयास से राष्ट्र विकसित निर्माण में अहम भूमिका निर्वहन करें। अवकाश के रूप में नहीं कर्तव्य भावना के रूप में मतदान में भागीदारी करें।

नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी के विश्वास व आप सभी के प्यार व स्नेह की बदौलत आप सभी ने नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए भाजपा सरकार के कारण नगर का कायाकल्प हो रहा है। नगर की जवलंत समस्याएं दूर हो रही हैं। सही हाथों में नेतृत्व होने पर विकास को नई दिशा मिलती है।

सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कछौना क्षेत्र हमारी जन्म व कर्मभूमि है। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहता हूं। नगर क्षेत्र में मतदान प्रतिशत कम होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा भागीदारी कर राष्ट्र निर्माण में मतदान करें। बेहतर बुनियादी सुविधाएं व सुरक्षित माहौल में अपने व्यापार को आगे ले जाएं। व्यापारियों से कोई गुंडा टैक्स वसूली नहीं करता है। इंस्पेक्टर राज भी खत्म हो गया है। कोई अधिकारी व्यापारी को अनावश्यक प्रताड़ित नहीं कर सकता है। युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य व युवा नेता संचित अग्रवाल ने कहा कि हमारा कछौना से विशेष लगाव है। बीजेपी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। हम सबको पार्टी से जुड़कर गर्व है।

मुख्य अतिथि आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने सपा, कांग्रेस पार्टी की कथनी-करनी पर जमकर कटाक्ष किया। पार्टी तुष्टिकरण, सनातन विरोधी है। विपक्ष की कोई भूमिका नहीं रह गई। ऐसे प्रत्याशी मैदान में है जिनको कोई जानता तक नहीं है। जमीन पर कोई आधार नहीं है। यह चुनाव राष्ट्र निर्माण के लिए है। यह चुनाव दिशा तय करेगा। मोदी जी के नेतृत्व में 10 वर्षों से देश आगे बढ़ रहा है। मोदी जी ने बिना भेदभाव के कार्य किया, कार्यकर्ताओं को पाठ पढ़ाया। भ्रष्टाचार में राज्य के मुख्यमंत्री जेल जा रहे हैं। हमारी लड़ाई परिवारवाद, भ्रष्टाचार, जातिवाद के खिलाफ है। इस चुनावी समर में सभी लोग एकजुट होकर मोदी व योगी के हाथों को मजबूत कर देश को विश्व गुरु बनाने में अपना अहम योगदान करें। मिश्रिख लोकसभा में ऐतिहासिक जीत होनी चाहिए, इसी संकल्प के साथ कार्य करना है।

इस जनसभा में जनप्रतिनिधिगण, नगर अध्यक्ष, सभासदगण, ब्लाक प्रमुख, प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्यगण, जिला पंचायत सदस्यगण, कार्यकर्ता, व्यापारी बंधु, पूर्व नगर अध्यक्ष पति जगदीश गुप्ता, डॉक्टर अनिल गुप्ता, भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रह्म कुमार सिंह, जिला मंत्री अजय शुक्ला, महामंत्री शिवम मिश्रा, प्रधानाचार्य राम शंकर शुक्ला, व्यापार मंडल के अध्यक्ष गण रवि गुप्ता, गौरव गुप्ता, अंशु गुप्ता, तुलसी गुप्ता, बराती गुप्ता, पिंकी गुप्ता, लिटिल गुप्ता, रमेश सोनी, प्रवीण गुप्ता उर्फ लालन गुप्ता, संरक्षक रामखेलावन गुप्ता, युवा मोर्चा के अध्यक्ष मयंक सिंह, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद नसीम, पूर्व प्रधान अवधेश गुप्ता, महामंत्री गोपाल जी गुप्ता, पूर्व प्रधान कृष्णकांत सिंह, पुनीत गुप्ता, चेयरपर्सन क्रांतिवीर सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: