विष्णु सिकरवार
आगरा। किरावली के अभुआपुरा निवासी मनोज पुत्र बुद्धाराम और बिक्रम पुत्र गिर्राज सिंह दोनों अपनी अलग अलग बाइक से आगरा जयपुर मार्ग पर शाहगंज से किरावली लौट रहे थे। तभी टाटा गेट से आगे सीताराम की बगीची पर सामने फतेहपुरसीकरी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने मनोज की बाइक में टक्कर मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों घायल को इलाज के लिए एसएन अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। मृतक सब्जी मंडी किरावली में सब्जी की दुकान चलाता था। मृतक की शादी दो वर्ष पहले हुरई थी मृतक ने अपने पीछे एक वर्षीय पुत्री रुवी एवं पत्नी गीता तथा माता मल्ला देवी को विलखते छोड़ा है। भार्ई सुनील की तहरीर पर थाना शाहगंज पुलिस ने कार के अज्ञात चालक ले विरुध्द मुकदमा दर्ज किया है। घटना के शोक में बुधवार को किरावली सब्जी मंडी बंद रही।