सेठ रामगुलाम पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज में पृथ्वी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन|

सेठ रामगुलाम पटेल मेमो • इंटर कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया|
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार , वरिष्ठ ट्रस्ट सदस्य श्र राजेंद्र कौल, वरिष्ठ ट्रस्टी राजेश कुमार सिंह चौहान, उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा, प्रबंधक डॉक्टर विनीता चंद्रा, चेयरमैन डॉ हरिश्चंद्रा ने छात्र/छात्राओं एवं अभिभावकों के साथ हुई गोष्ठी में प्रतिभाग किया |
इस अवसर पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि पृथ्वी दिवस पूरे विश्व में 22 अप्रैल को मनाया जाता है| यह पर्यावरण संरक्षण के लिए हर वर्ष आयोजित किया जाता है|
वरिष्ठ ट्रस्ट सदस्य राजेंद्र कौल ने अपने वक्तव्य में बताया कि विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को एक साथ आने के लिए प्रोत्साहित करना है|
वरिष्ठ ट्रस्टी राजेश कुमार सिंह चौहान ने बताया कि हमारे बदलते पर्यावरण की गंभीर चिताओं को लेकर अध्ययन किया जा रहा है| आज के इस दौर में भारत के वैज्ञानिक और पर्यावरण विद बदलते जलवायु को लेकर चिंतित हैं |
प्रबंधक डॉक्टर विनीता चंद्रा ने कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में कहा कि पृथ्वी दिवस पर लोग पर्यावरण को हुए नुकसान को दूर करने के लिए स्थाई तरीके निकाले और संकल्प करें कि हमें हर प्रकार के प्रदूषण से अपने देश व विश्व को मुक्त करना है|
वर्तमान में बढ़ते तापमान और प्राकृतिक संसाधनों की कमी के साथ ग्लोबल वार्मिंग एक गंभीर मुद्दा है| इससे हम सबको मिलकर दूर करना है|
चेयरमैन डॉक्टर हरिश्चंद्रा ने अपने वक्तव्य में कहा कि वनों की अ नियंत्रित कटाई,जानवरों, पक्षियों का विलुप्त होना कहीं ना कहीं पर्यावरण में असंतुलन पैदा कर रहा है| आज हमें नीम, पीपल, पाकड़,बरगद,आंवला जैसे अधिक से अधिक वृक्षों को रोपित करने की आवश्यकता है |अब पर्यावरण की रक्षा में निवेश शुरू करने का यह सही समय है|
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुधीर कुमार, उप प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार सेठ रामगुलाम डिग्री कॉलेज प्रभारी, सेठ रामगुलाम मुनेश्वर प्रसाद आईटीआई प्रभारी, विद्या दया कल्याणम करोति मिशन,रीता चिकित्सा सेवा केंद्र, वेदांता मोशन पिक्चर्स एंड एडवरटाइजिंग के प्रभारी, सभी छात्र एवं अध्यापक उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: