
*कछौना, हरदोई।* कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम पूरा के जंगल में ससुराल आए एक युवक का संदिग्ध अवस्था में बबूल के पेड़ से लटकता शव मिला। कछौना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक सरोज कुमार पुत्र प्रहलाद कुमार निवासी भैंनगांव थाना सुरसा उम्र 30 वर्ष 11 अप्रैल को अपनी पत्नी कविता पुत्री राजकुमार निवासी लोन्हारा को लेने आया था। यहां पर कुछ विवाद होने पर वह वापस चला गया, लेकिन अपने घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने काफी खोजबीन की। परिजनों ने कोतवाली कछौना में गायब होने की सूचना दी। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने एक युवक को सुजानपुर व पूरा के जंगल में बबूल के पेड़ में लटकता शव देखा। मृतक की पहचान सरोज कुमार पुत्र प्रहलाद निवासी भैंनगांव थाना सुरसा के रूप में हुई। परिजनों ने कोतवाली कछौना को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक के दो मासूम बच्चे हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के भाई सर्वेश ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक शराब का आदी था। जिसको लेकर आपस में काफी विवाद रहता था।