
विष्णु सिकरवार
आगरा। थाना किरावली पर बजरंग दल के बृज प्रांत उपाध्यक्ष रौनक ठाकुर पुत्र आर.पी.सिंह निवासी 4ए दुर्गा नगर दयालबाग, थाना न्यू आगरा ने तहरीर दी और बताया की बजरंग दल के स्थानीय कार्यकताओं ने सूचना दी कि थाना किरावली क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम मिढ़ाकुर में अकीलो पुत्र शरीफ के घर अवैध पशु वधशाला संचालित है। मौके पर पहुंच मेरे द्वारा दी गई सूचना पर डायल 112 ने अकीलो के घर से एक क्विंटल कच्चा मांस बरामद किया। आशंका जताई जा रही है अकिलो द्वारा अपने घर से मांस सप्लाई का कार्य करता है। उल्लेखनीय है इस क्षेत्र में संचालित आधुनिक पशुवधशाला जनवरी 2023 से बंद चल रही है। थाना प्रभारी किरावली ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित अकीलो के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 11 में अभियोग पंजीकृत किया गया है।