हर घर गंगाजल पहुचाना राजकुमार चाहर द्वारा एक ऐतिहासिक काम-बीएल वर्मा

 

पीएस गार्डन में लोकसभा केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने किया

 

विष्णु सिकरवार
आगरा। देश के संसाधनों कर पहला हक अल्पसंख्यकों का बताने वाली कांग्रेस सरकार के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को देश में कोई जानता तक नहीं था। उनका पूरा सिस्टम रिमोट कंट्रोल से चलता था। देश का प्रधानमंत्री बनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास का जो बीड़ा उठाया, उसका परिणाम आज सभी के सामने है।
फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के रोहता स्थित पीएस गार्डन में केंद्रीय कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर पधारे केंद्रीय सहकारिता एवं पूर्वोत्तर विकास राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने आगरा आकर पुरानी यादों में खो गए। क्षेत्रीय अध्यक्ष के अपने तत्कालीन कार्यकाल के दौरान साथ रहे अपने पदाधिकारियों से उन्होंने अपनत्व जताया। बीएल वर्मा ने निषादराज गुरु के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी को उनकी जयंती की शुभकामनाएं दी। इस दौरान कांग्रेस पर हमलावर रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 11.5 लाख करोड़ के घोटाले हुए। कांग्रेस नेताओं को जेल जाना पड़ा। प्रधानमंत्री बनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की दिशा में कार्य करते हुए बैंकों में गरीबों के जनधन खाते खुलवाए। डिजिटल क्रांति को बढ़ावा दिया। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते उन्होंने जो मॉडल बनाया था, आज उसी मॉडल को पूरा देश साकार कर रहा है। गरीबों को पक्के मकान, शौचालय, उज्ज्वला कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड आदि जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में उजाला हो रहा है। देश की सीमाओं को सुरक्षित करने का भी कार्य भाजपा सरकार में ही हुआ है। आज हमारे सैनिक दुश्मन की गोली का जवाब गोला से देते हैं और दुश्मन के घर में घुसकर वार करते हैं।
वही वर्मा ने कहा सांसद राजकुमार चाहर ने अपने प्रयासों से अपनी लोकसभा क्षेत्र में हर घर गंगागजल पहुचाने का एक ऐतिहासिक काम किया है।

देश को विश्वगुरु बनाने के लिए फिर एक बार मोदी सरकार जरूरी-बेबीरानी मौर्य

कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अथक परिश्रम से देश को आज बुलंदियों पर पहुंचाया है। पूरा विश्व आज भारत के पीछे खड़ा है। देश में नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ दोनों का ही होना नितांत आवश्यक है। मातृशक्ति का मान सिर्फ भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है। भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प सिर्फ नरेंद्र मोदी पूरा कर सकते हैं।
केंद्रीय कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर पूरे लोकसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुचे। इस दौरान सांसद चाहर ने कहा कि पांच वर्ष के कार्यकाल में अपने संसदीय क्षेत्र से लेकर किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का निर्वहन कर देवतुल्य जनता के हित में कार्य किया है। चार हजार करोड़ की गंगाजल योजना हो या पॉलिटेक्निक कॉलेज, मिनी स्टेडियम, अटल आवास, अपने अथक परिश्रम से इनको मुकाम दिलवाया है। पिछले चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जिताकर जो आशीर्वाद मिला था, उसका आजीवन ऋणी रहूंगा। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र को विकास का सिरमौर बनाने के लिए फिर एक बार मोदी सरकार का होना बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम का संचालन शिवकुमार प्रमुख ने किया

कार्यालय उदघाटन कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य,राज्यसभा सांसद नवीन जैन,जिला अध्यक्ष गिर्राज कुशवाह,महापौर हेमलता दिवाकर,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया,पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, रामसकल गुर्जर, लोकसभा प्रभारी कन्हैया लाल गुप्ता, लोकसभा संयोजक हेमेंद्र शर्मा ,चेयरमेन प्रदीप भाटी, विधायक भगवान सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक महेश गोयल,डॉ राजेन्द्र सिंह,मधुसूदन शर्मा, कालीचरण सुमन, जितेंद्र वर्मा, राष्ट्रीय लोकदल ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ब्रजेश चाहर, जिलाध्यक्ष महेश जाटव, यशपाल चौधरी,सुग्रीव चौहान, पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल, यशपाल चौधरी, लाल सिंह लोधी,उपेंद्र सिंह,भगत सिंह चौहान,राजू लवानिया,धीरज बघेल,दिगम्बर सिंह धाकरे,मनीष गौतम,कप्तान सिंह चाहर,सोनू शर्मा,संजय,आकाश,समस्त ब्लॉख प्रमुख,प्रधान,मंडल अध्यक्ष,बूथ अध्यक्ष,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें