पान के खोखे के नीचे बम की सूचना से मचा हड़कंप, जांच में जुटी एजेंसियां

 

पुलिस को बम की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस हरकत में आई और भारी संख्या में पुलिस बल और बीडीएस टीम मौके पर पहुंची

बिष्णु सिकरवार
आगरा। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बम की सूचना पर हड़कंप मच गया। पुलिस को 112 नंबर पर सूचना मिली थी। जिस पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बीडीडीएस और सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दी। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया खोखे के नीचे मिली संदिग्ध वस्तु की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक मार्बल का बॉक्स मिला है। इसमें एक तार जुड़ा हुआ है। बीडीडीएम की टीम जांच कर रही है।
थाना जगदीशपुरा के वायु विहार की रहने वाली सोनम पान का खोखा चलाती है। सोनम ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर को खोखे के नीचे एक पत्थर का बॉक्स मिला था। बॉक्स के भीतर से धुआं निकल रहा था। उसमें तार भी जुड़ा हुआ था। बॉक्स से धुआं इस कदर फैल गया कि वह दहशत में आ गई। उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी थी। मगर रात होने के चलते कोई भी खोखे पर नहीं गया।
मंगलवार दोपहर 12 बजे सोनम के भाई ने पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस की सूचना पर बॉम्ब निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) की टीम पहुंच गई। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि खोखे के नीचे जो पत्थर का बॉक्स मिला है। उसकी जांच की जा रही है। बॉक्स में क्या है। अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पड़ताल जारी है।
जगदीशपुरा के वायु विहार मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र है। जिस जगह पर सोनम का खोखा है। उसके पास एक पेट्रोल पंप भी बना हुआ है। अगर कोई विस्फोट हो जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। बहरहाल पुलिस और स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से इस संदिग्ध बॉम्ब जैसी दिखने वाली वस्तु को कब्जे में ले लिया है।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि जांच एजेंसियां आईबी और एटीएस को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पड़ताल की जा रही है आखिर ये खोखे के नीचे कैसे आया। किसने इसे यहां रखा था। जल्द ही इस बारे में पूरी जानकारी कर ली जाएगी।
बॉक्स से निकल रहा था धुआं
स्थानीय निवासी इदरिस ने बताया कि खोखे के नीचे रखे पत्थर के बॉक्स में सैल रखे थे। उन्हें एक तार से जोड़ा हुआ था। उस बॉक्स के भीतर धुआं निकल रहा था। जिसकी जानकारी सोनम ने अपने भाई को दी थी। जब जाकर देखा तो चिंगारी उठ रही थी। तत्काल 112 पर सूचना दी। ये बॉक्स किसने रखा था। इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। फिलहाल बीडीडीएस की टीम बॉक्स को ले गई है। आईबी और एटीएस की टीम भी मामले की जानकारी में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: