UP POLISH: 86 राजपत्रित तथा 5295 अराजपत्रित पदों पर शीघ्र भर्ती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश में सरकार के सौ दिन पूरा करने पर दस हजार से अधिक भर्तियों की घोषणा के क्रम में गृह विभाग ने सबसे पहले कदम आगे बढ़ा दिया है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरूस्त बनाने के लिए पुलिस बल में नये पदों का सृजन प्रारम्भ कर दिया गया है। सृजित 5381 पदों पर भर्ती की शासन ने मंजूरी भी दे दी हैं। इनमें 86 राजपत्रित तथा 5295 अराजपत्रित पदों पर भर्ती की मंजूरी मिल गई है।

उत्तर प्रदेश शासन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में पुलिस बल में आवश्यकतानुसारजनशक्ति की उपलब्ध्ता सुनिश्चित करने तथा पुलिस प्रशासन को और अधिक बेहतर बनाने के लिए नए पदों पर भर्ती की मंजूरी प्रदान कर दी है। इसका असर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरूस्त बनाये जाने तथा अपराधो पर प्रभावी नियंत्रण में पड़ेगा।

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि पुलिस विभाग की विभिन्न इकाइयों जैसे साइबर क्राइम, फोंरेसिक साइंस, इंटरनेट मीडिया, एसटीएफ तथा एटीएस आदि के लिए 5381 नये पदों पर भर्ती की मंजूरी शासन से प्रदान की गई है। जिन 5381 पदों पर भर्ती होनी है, उनमें राजपत्रित श्रेणी के 86 व अराजपत्रित श्रेणी के 5295 पद है। राजपत्रित श्रेणी में तीन अपर पुलिस महानिदेशक, तीन पुलिस महानिरीक्षक, छह उप पुलिस महानिरीक्षक, 32 पुलिस अधीक्षक, सात अपर पुलिस अधीक्षक, सात, संयुक्त निदेशक अभियोजन का एक तथा 35 पुलिस उपाधीक्षक के पद हैं। अपर पुलिस महानिदेशक व पुलिस महानिरीक्षक के तीन-तीन पद उप पुलिस महानिरीक्षक के छह पद पुलिस कमिश्नरेट के जनपदों के लिए सृजित किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: