
आगरा। राष्ट्र सेविका समिति का वन विहार कार्यक्रम गाँव बांगुरी, शमशाबाद में सम्पन्न हुआ। जिसमें सेविका समिति की बहनों ने ग्रामीण बहनों के साथ चौपाल कर उन्हें स्वस्थ,पर्यावरण और बहनों और बालिकाओं का राष्ट्र में योगदान विषय पर प्रकाश डाला। साथ ही भजन व देशभक्ति भाव के गीत प्रस्तुत किए, उसके बाद राष्ट्र सेविका समिति की मणिकर्णिका शाखा ग्राम बांगुरी में लगाई गई, शाखा में बौद्धिक श्रुति दीदी का रहा। उसके बाद खेल कार्यक्रम करवाते हुए शाखा संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन डॉ० रानी परिहार ने किया। सहयोग ग्राम प्रधान बांगुरी, श्रीमती मछला देवी द्वारा किया गया।
वन विहार में प्रमुख रूप से प्रांत संपर्क प्रमुख मीना बंसल, विभाग कार्यवाहिका श्रुति सिंहल दीदी, संगीता शर्मा विभाग निधि प्रमुख, सह कार्यवाहिका पूर्वी महानगर रीना जैन,साधना राठौर,मीना गुप्ता, रेखा पारिख,मधु राठौर,ऋचा , ममता, प्रमिला, संगीता जैन, संगीता सिंह,उर्मिला, शशि,संध्या,अलका आदि मौजूद रहे।