
संवाददाता
महमूदाबाद सीतापुर
शिक्षक पूरे समाज के लिए सम्मानित होता है।इस सम्मान के लिए उसे अपने कार्यों और आचरण से लोगों के हृदयों में अपना स्थान बनाने के लिए बहुत परिश्रम और त्याग करना पड़ता है।किंतु उसके निधन के बाद उसके परिवार को कोई सहारा देने वाला नहीं होता।ऐसे में जो संस्थाएं उनके परिवार को आर्थिक मदद प्रदान करती हैं उन्हें समाज के द्वारा विशेष प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए।
शिक्षक भवन सीतापुर में टीम पहल द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सीतापुर जिलाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार दीक्षित ने यह बात कही।उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों,शिक्षिकाओं,अनुदेशकों और शिक्षा मित्रों को टीम पहल की सदस्यता ग्रहण करनी चाहिए।टीम पहल के प्रदेश सह संयोजक व सीतापुर जिला प्रभारी उमेश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे प्रदेश में टीम पहल के नौ हजार सदस्य हैं।किसी सदस्य का निधन होने पर प्रत्येक सदस्य उनके नामि नी के खाते में सौ रुपए का अंशदान भेजता है।अब तक टीम पहल 25 परिवारों को लगभग एक करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान कर चुकी।टीम पहल की ओर से शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार दीक्षित,जिला कोषाध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव और जिला उपाध्यक्ष रत्नेश कुमार मिश्र को संरक्षक और वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हंसराज वर्मा,एलिया ब्लॉक अध्यक्ष अश्विनी सिंह,कसमंडा ब्लॉक अध्यक्ष गिरिजेश अवस्थी को मार्गदर्शक मनोनीत किया गया।पदाधिकारियों के मनोनयन पर पवन सिंह,विवेक पंडित,उमेश यादव,ज्ञान प्रकाश वर्मा,सच्चिदानंद अवस्थी, वंदना दीक्षित,मदन लाल,संदीप यादव,देवेंद्र सिंह, रोमेश यादव,विनय गिहार,पंकज शाक्य,अजीत सिंह,आशीष सिंह,कमलेश यादव,सत्य शरण,कश्फी रियाज, मो.नईम,दिनेश शुक्ल, मो. फहीम,धर्मेंद्र,अनुपमराज सिंह,बलवीर सिंह ने बधाई दी।कार्यक्रम का संचालन पुनीत शुक्ल और ज्ञानेश चंद्र मिश्र ने किया।समारोह के दौरान शिक्षक संघ के जिला मंत्री और टीम पहल के संरक्षक रहे संकेत वर्मा की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई।