
विष्णु सिकरवार
आगरा। उत्तर प्रदेश पंजा कुश्ती एसोसिएशन के चुनाव रविवार 17 दिसंबर 2023 को यूथ हॉस्टल,संजय प्लेस,आगरा पर आयोजित किये जा रहे हैं। चुनाव प्रातः दस बजे से लेकर एक बजे तक चलेंगे। चुनाव के लिए नामांकन अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह हाई कोर्ट के एडवोकेट होंगे। यह चुनाव आने वाले पांच वर्ष के लिए किए जाएंगे। इसमें भाग लेने हेतु पूरे उत्तर प्रदेश की पंजा कुश्ती एसोसिएशन के पदाधिकारी भाग लेने पहुंच रहे हैं। प्रांतीय महासचिव वी पी सिंह की सूचना अनुसार भारतीय पंजा कुश्ती महासंघ की ओर से लखबीर सिंह रंधावा पर्यवेक्षक के रूप में पस्थित रहेंगे।