कांग्रेसी नेताओं ने सोनियां गांधी का जन्म धूमधाम से मनाया

 

विष्णु सिकरवार
आगरा। भारतीय राजनीति की प्रमुख नामों में से एक सोनिया गांधी का आज 77वां जन्मदिन कांग्रेस नेताओं ने जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह मीनू की अध्यक्षता में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
सोनिया का जन्म 9 दिसंबर, 1946 को इटली में हुआ था। नेहरू-गांधी परिवार के वंशज राजीव गांधी से विवाह करने के बाद उनका जीवन बिल्कुल बदल गया। हालांकि, सोनिया गांधी शुरू में सक्रिय राजनीतिक भागीदारी से दूर रहीं, लेकिन भाग्य ने उनके लिए कुछ और ही सोच रखा था।
सबसे लंबे समय तक कांग्रेस अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य कारणों से पिछले कुछ वर्षों में सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली है। इस समय उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कांग्रेसी नेताओं ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए श्रीमती गांधी को सत्यनिष्ठा, करुणा और साहस के उच्चतम गुणों का प्रतीक शक्ति का एक स्तंभ बताते हुए कहा कि जिन्होंने महान त्याग करते हुए अपना जीवन सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया है।
इस दौरान आर एस मौर्या जिला अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह मीनू उमेश जोशी पीसीसी शानू खान बच्चू सिंह संजीव नागर नवीन कुशवाह जे डी कुशवाह हरजीत सिंह दिलीप वर्मा अमर प्रताप सिंह ओम हरि आनंद जिला प्रवक्ता अनुज शिवहरे सेवा दल शहर अध्यक्ष चौधरी सचिन यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: