*विद्यार्थी अनुसंधान तथा नवाचार को बनाएं अपना लक्ष्य-जिलाधिकारी*

*सेक्रेड हार्ट में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का हुआ आयोजन*
सीतापुर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित जिला विज्ञान क्लब सीतापुर के तत्वाधान में सेक्रेड हार्ट में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 32 विद्यालयों के युवा वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी का शुभारंभ जिलाधिकारी अनुज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र सिंह, सेक्रेड हार्ट के प्राचार्य फादर प्रशांत फादर जॉनी तथा फादर सजी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी ने सभी युवा वैज्ञानिकों के मॉडल का उनके स्थान पर जाकर अवलोकन किया तथा उनकी मेधा की सराहना की।
अपने उद्घाटन संबोधन में जिलाधिकारी अनुज सिंह ने कहा की विज्ञान व  प्रौद्योगिकी में भविष्य बनाना हमारे राष्ट्र के उत्तरोत्तर विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। वैज्ञानिकों द्वारा खोज की गई कोविड वैक्सीन, चंद्रयान, सूर्यायन आदि का उदाहरण देते हुए छात्रों से आवाहन किया कि वह निरंतर अपनी सोच को प्रोजेक्ट,पोस्टर अथवा मॉडल के रूप में प्रदर्शित करने की प्रवृत्ति जारी रखें। हो सकता है आप द्वारा सुझाई गई या सोची गई युक्ति किसी आविष्कार का जन्म ले। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने आज के समय में तकनीकी एवं नवीन खोजों की उपयोगिता बताते हुये कहा कि जो देश तकनीक में आगे होगा, भविष्य में वह सुपर पावर बन सकेगा। उन्होंने कहा कि भारत तकनीकी के क्षेत्र में नित नये आयाम स्थापित कर रहा है। कोरोना जैसी आपदा के समय में देश में बनायी गयी कोविड वैक्सीन ने विश्व स्तर पर पहचान दिलायी। भारत सबसे सस्ते एवं उपयोगी स्पेस लांच व्हीकल के माध्यम से अंतरिक्ष अभियानों में सफलता मिली है। उन्होंने स्टीव जाब्स के स्टेटमेंट ‘‘स्टे हंगरी स्टे फूलिश‘‘ का उदाहरण देते हुये सभी को निरन्तर सीखनें के लिये प्रेरित भी किया। उन्होंने स्पेस टेक्नालाजी, लाई-फाई, थ्रीडी प्रिंटिंग, लेजर लाइट, कृषि, सेल, ग्रीन हाइड्रोजन आदि से संबंधित माडलों की प्रशंसा भी की। जिलाधिकारी ने बच्चों को वैज्ञानिक क्षमता में विकास हेतु अटल टिंकरिंग लैब भ्रमण कराये जाने के निर्देश भी दिये।
मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल ने अपने संबोधन में जिला विज्ञान क्लब के द्वारा सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी तथा विद्यार्थियों एवं उनके प्रेरक शिक्षकों को स्थानीय समस्याओं का वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाते हुए समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र सिंह उपस्थित समूह को यह विश्वास दिलाया की उनके विभाग का यह प्रयास करता रहेगा यदि छात्राएं शोध तथा अनुसंधान हेतु कार्य करना चाहते हैं तो संसाधनों की कमी नहीं आने दी जाएगी। शीघ्र ही चल नक्षत्रशाला की प्रदर्शनी सीतापुर में लगाने का निर्देश जिलाधिकारी ने समन्वयक डॉ योगेश चंद्र दीक्षित को दिया। साथ ही आम जनमानस तथा युवाओं तक विज्ञान की गतिविधियों को पहुंचाने हेतु छोटे-छोटे समूह में कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया। अतिथियों का स्वागत सेक्रेड हार्ट के प्राचार्य डॉक्टर फादर प्रशांत ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका तथा शकीबा ने किया। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से लाइ-फाई, कृषि उपकरण, जल संरक्षण, रोबोट, बीज संकरण की विधि, सूचना प्रौद्योगिकी संचार अभियांत्रिकी आदि पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किए गए। प्रतियोगिता में आर0बी0आई0एस0बी0 सिंह कॉलेज कमलापुर के उत्कर्ष को प्रथम स्थान, डीजे कॉलेज के आदर्श कुमार को कृषि आधारित संयंत्र पर द्वितीय स्थान किसान इंटर कॉलेज के प्रांजल को तृतीय स्थान, सुमित्रा की दिव्यांशी, आर0आर0डी0 के आर्यन, डी0सी0 की मेधा मुखर्जी अंशिका पांडे तथा राजकीय इंटर कॉलेज के विशाल गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार मिला।
जिला विज्ञान क्लब समन्वयक डॉक्टर योगेश चंद्र दीक्षित ने बताया जनता स्तरीय प्रदर्शनी के विजेताओं को मंडल स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभा करने हेतु लखनऊ भेजा जाएगा।
साथ ही यदि उनके नवाचार वैज्ञानिक दृष्टि से उपयुक्त होता है तब पेटेंट कराने की कार्यवाही शुरू की जाएगी। सफल आयोजन में सुष्मिता श्रीवास्तव, दुष्यंत जायसवाल, तन्मय सिंह, अर्चित बुशरा, जानवी, अनामिका, आकाश, दिवाकर आदि का सहयोग प्राप्त हुआ। निर्णायक मण्डल में दीन दयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के डा0 राजीव द्विवेदी व डा0 विपिन कुमार सिंह तथा डायट के डा0 नरेन्द्र कुमार एवं राजकीय इण्टर कालेज के श्री वीरेश शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें