*जिलाधिकारी ने पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ।*

सीतापुर दिनांक 20 मार्च 2022  जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज ने रविवार को पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया। जिला महिला चिकित्सालय सीतापुर में बनाए गए केंद्र पर पहुंचकर पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक भी पिलायी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस पल्स पोलियो महाअभियान के दौरान कोई भी बच्चा पोलियो खुराक पीने से ना छूटे, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने निर्धारित माइक्रो प्लान के अनुसार गतिविधियां संचालित करने एवं समय से कार्यों को पूर्ण किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने नियमित रूप से समीक्षा हेतु भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील भी की कि अपने 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो से बचाव हेतु खुराक अवश्य दिलवाएं।
संपूर्ण अभियान के दौरान जनपद में लगभग 8 लाख 45 हजार से अधिक बच्चों को दवा पिलाए जाने लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जनपद में 1956 बूथ बनाए गए हैं। बूथों पर जो बच्चे दवा पीने से छूट जाएंगे, उन्हे स्वास्थ्य विभाग की टीमें 21 मार्च से 25 मार्च तक घर घर जाकर दवा पिलाएगी। इसके उपरान्त भी छूट गए बच्चों को 28 मार्च से बी टीम द्वारा घर जाकर दवा पिलाई जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मधु गैरोला, ए.सी.एम.ओ. डा पी.के.सिंह, डॉ के.बी.गौतम, डॉ राजशेखर, डिप्टी सी.एम.ओ डॉ डी.के.सिंह, सी.एम. एस. डॉ सुषमा कर्णवाल, यूनिसेफ के डी.एम.सी. नीतेश श्रीवास्तव, एस.एम.ओ. डॉ अपूर्वा, कोर ग्रुप की रीजनल कोआर्डिनेटर पारुल, डी.एम.सी सुयोग श्रीवास्तव, यू. एन. डी.पी. के राजेश सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: