जेपी नड्डा ने दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली

पूरा देश आज होली के रंग में रंगा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई। इससे पहले नड्डा ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली के रंग आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाए। इसी कामना के साथ मैं सभी देशवासियों को रंगों के त्योहार की शुभकामनाएं देता हूं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि होली के विशेष अवसर पर देशवासियों को ढेरों बधाई। यह रंगों, सकारात्मकता, जीवंतता, खुशी और सद्भाव से जुड़ा त्योहार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: