आगरा में महिला से गैंगरेप : पांच दरिंदों ने पहले शराब पिलाई, चिल्लाने पर कांच की बोतल से फोड़ा सिर 

 

आगरा / एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) महिला सशक्तिकरण को लेकर जोरों-शोरों से अभियान चला रही है। वहीं, पुलिस भी महिला सुरक्षा का दावा करती है। लेकिन, आएदिन महिलाओं के उत्पीड़न की खबरें सुर्खियां बन रही हैं। ताजा मामला आगरा से आया है। यहां दिवाली के दिन ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे उत्तर प्रदेश को झंकझोर कर रख दिया है। आगरा ताजगंज थाना स्थित गेस्ट हाउस में शनिवार रात दरिंदगी की सारी हदें पार हो गई। एक महिला को जबरन पहले शराब पिलाई गई और फिर उसके साथ पांच लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया है। महिला के चीखने चिल्लाने पर बेरहमी से पीटा गया। उसके बाद कांच की बोतलों से उसका सर फोड़ा गया, जिससे उसके शरीर से खून की धारा बहने लगी। महिला को घसीटकर कमरे में बंद कर दिया गया, उसकी आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में चार युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस मामले में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार महिला इसी गेस्ट हाउस में काम करती थी। उसने आरोप लगाया है कि उसे देह व्यापार के लिए मजबूर किया जाता था।

क्या है पूरा मामला

ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला दो सालों से ताजनगरी फेज टू स्थित रिच होम स्टे गेस्ट हाउस में काम करती है। शनिवार रात छोटी दिवाली के दिन 4-5 आरोपियों ने उस महिला को जबरन शराब पिलाई। इसके बाद उसके साथ दरिंदों ने हैवानियत की साड़ी हदें पार कर दीं। जब उसने इसका विरोध किया तो युवती को बेरहमी से पीटा गया। उसके सिर में कांच की बोतल मार दी। एसीपी सदर सर्किल अर्चना सिंह ने बताया कि महिला गेस्ट हाउस में ही काम करती थी। उससे जबरन देह व्यापार कराया जाता था। उसकी शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गेस्ट हाउस को बंद करा दिया है। चार युवक जितेंद्र राठौर, रवि राठौर (गेस्ट हाउस संचालक), देव किशोर, मनीष और महिला रिया को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी सोनू और अशोक फरार हैं।

जबरन कराते थे देह व्यापार

महिला ने पुलिस को बताया कि वह शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं। कुछ समय पहले सोनू नामक युवक ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए थे। इसके बाद सोनू उससे गंदा धंधा करवाना चाहता था। शनिवार रात को उसे गेस्ट हाउस में बुलवाया गया। उसे जबरन शराब पिलाई गई। इसके बाद उसके साथ 4-5 युवकों ने गैंगरेप किया। जब उसने विरोध किया तो उसके सिर पर कांच की बोतल मार दी, जिससे उसे गंभीर चोट आई है।

किराये के मकान में रहती है महिला

महिला करीब दो साल से सोनू नामक युवक के चंगुल में फंसी है। सोनू देह व्यापार का धंधा करता है। पहले स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का कारोबार करता था। स्पा सेंटर बंद होने के बाद गेस्ट हाउस को रवि और सोनू से किराये पर लिया था। ताजगंज एमपीपुरा निवासी जितेंद्र राठौर, महुआ खेड़ा निवासी देव किशोर, बसई खुर्द निवासी मनीष कुमार और अशोक महिला से धंधा करवाते थे। इनके संपर्क में कई अन्य युवतियां भी हैं, जिनसे वे जबरन देह व्यापार करवाते हैं। पुलिस कार्रवाई के बाद कुछ दिनों शांत हो जाते हैं। फिर से नए ठिकाने बदलकर सक्रिय हो जाते हैं। पुलिस अशोक और सोनू की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: