
विष्णु सिकरवार
आगरा। सोमवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी का आगरा आगमन पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के जिला पदाधिकारियों ने जगह-जगह माला पहनकर स्वागत किया। उसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष हाथरस पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय के निवास पर शिष्टाचार भेंट कर ब्राह्मण महाकुंभ के लिए आमंत्रित किया। सामाजिक तत्वों पर और 14 दिसम्बर को होने जा रहे ब्राह्मण महाकुंभ के आयोजन को लेकर मिलकर आगरा पदाधिकारीयों के साथ बैठक की। आगरा से अधिक से अधिक संख्या में ब्राह्मण परिवार ब्राह्मण महाकुंभ में पहुंचे ऐसा संकल्प लिया गया। 14 दिसम्बर को ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में किया जायेगा। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष अनुज उपाध्याय, जिला महामंत्री दिवाकर तिवारी, जिला प्रभारी संजय शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अन्नू दुबे, एस डी शर्मा, दिनेश शर्मा, गजेन्द्र शर्मा, दीपेश उपाध्याय, विनोद शर्मा, एम सी शर्मा, उदय प्रकाश तिवारी, श्रीकांत पाराशर, राजीव शर्मा, सन्नी शर्मा, चन्द्र प्रकाश शर्मा, वीरेन्द्र दुबे, जितेन्द्र पाठक, अरविंद भारद्वाज जिला अध्यक्ष फीरोजाबाद , अमित पचौरी, मित्र कुमार अत्री, राहुल शर्मा, भूपेन्द्र शर्मा, डॉ अभिषेक अग्निहोत्री उपस्थित रहे।