
मौनी रॉय ने 27 जनवरी 2022 को दुबई बेस्ड बिजनेसमैन सूरज नांबियार से शादी की थी। उनकी शादी को एक महीने से अधिक का समय हो चुका है। सोशल मीडिया पर मौनी अक्सर अपने पति सूरज नांबियार के साथ ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट करती हैं। वह अपने पति के साथ अधिक से अधिक समय बिताती हैं। लेकिन इन सबके बीच मौनी रॉय इंटरनेट पर छाई रहती हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से वह फैंस को दीवाना बना देती हैं। हाल ही में मौनी रॉय ने अपने सोशल मीडिया पर कई बोल्ड तस्वीरें पोस्ट की हैं। जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की है। जिसमें मौनी रॉय काफी हॉट और बोल्ड लग रही हैं। मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। दोनों ही उन्होंने सेल्फी ली है। पहली तस्वीर में मौनी जमीन पर लेटी हैं और उनका प्रॉपर फिगर दिख रहा है, तो वहीं दूसरी तस्वीर में वहीं दूसरी तस्वीर में मौनी मरमेड स्टाइल में जमीन पर लेटी कातिलाना पोज दे रही हैं। इस आउटफिट में मौनी का वेस्ट लाइन पोर्शन बखूबी हाईलाइट हो रहा है। मौनी रॉय ने इन तस्वीरों में ब्लू रंग का बिकिनी टॉप पहना हुआ है। जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। अपने इस पूरे लुक के साथ उन्होंने अपने बालों में दो चोटी बनाई हुई है।
फैंस और सितारों को पसंद आ रही हैं उनकी ये अदाएं
मौनी रॉय की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। उनके फैंस को ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं। कुछ घंटो पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई इन तस्वीरों को अब तक 6 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस के अलावा सितारों को भी मौनी रॉय का बोल्ड अंदाज और उनके चेहरे की मासूमियत काफी प्यारी लग रही है। मौनी रॉय की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, ‘आप बिलकुल डॉल की तरह लग रही हैं’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बहुत ही खूबसूरत’। कई फैंस ने मौनी की इस तस्वीर पर हार्ट और फायर वाले इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।