
विष्णु सिकरवार
आगरा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तथा मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य विकास अधिकारी आगरा की अध्यक्षता में उप कृषि निदेशक, आगरा द्वारा जनसामान्य को मिलेट्स के प्रति जागरूक करने हेतु कृषि विभाग, आगरा तथा कृषकों द्वारा प्रभावशाली रोड-शो का आयोजन किया गया। रोड-शो का संचालन पूर्वान्ह 11.30 से विकास भवन, आगरा से उप कृषि निदेशक, आगरा कार्यालय परिसर तक किया गया। रोड-शो में मुख्य विकास अधिकारी आगरा, उप कृषि निदेशक, आगरा, जिला कृषि अधिकारी, आगरा, अपर जिला कृषि अधिकारी, आगरा तथा सहायक निदेशक मत्स्य, आगरा उपस्थित रहे।
उपस्थित समस्त अधिकारीयों, कार्मिकों तथा कृषकों को मिलेट्स के प्रचार-प्रसार हेतु टी-शर्ट, कैप तथा तख्तियों का वितरण किया गया। रोड-शो के कार्यक्रम के वीडियोग्राफी तथा फोटोग्राफी की व्यवस्था की गयी। मौके पर रोड-शो प्रचार-प्रसार हेतु एक मिनिवैन की भी व्यवस्था की गयी जिसको चारों तरफ से मिलेट्स सम्बन्धी बैनर/होर्डिंग आदि से सुसज्जित किया गया। वैन में मिलेट्स प्रचार हेतु मिलेट्स संगीत/लोकगीतों के बजाने की व्यवस्था भी की गयी।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रतिभागीयों तथा रोड-शो की तैयारी का अवलोकन किया गया। अन्त में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रतिभागीयों को हरी झण्डी दिखाकर रोड-शो हेतु विकास भवन से रवाना किया गया। लगभग 200-250 कृषि विभाग के कार्मिकों तथा कृषकों की संयुक्त रैली ने अनुशासन तथा नियमपूर्वक रोड-शो का आरम्भ किया। प्रतिभागीयों द्वारा मिलेट्स सम्बन्धित नारे/स्लोगन का उद्घोष संपूर्ण रोड-शो के दौरान किया गया। प्रतिभागी का उत्साह के साथ पैदल, दुपहिया/चार पहिया वाहनों पर सवार हो हाथों में तख्ती व बैनर लिए विकास भवन से सूरसदन चौराहा, हरीपर्वत चौराहा से महात्मा गांधी मार्ग से होते हुए सुभाष पार्क चौराहा, पंचकुइयां चौराहा होते हुए उप कृषि निदेशक, आगरा परिसर में आगमन हुआ।
अन्त में उप कृषि निदेशक, आगरा ने समस्त प्रतिभागीयों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनको दोपहर का भोजन प्रदान कर भविष्य में जनसामान्य के प्रति मिलेट्स के प्रचार-प्रसार करने हेतु प्रोत्साहित किया।