मां कांमाख्या चरण सेवा समिति ने 151 निर्बल वर्ग की कन्याओं का किया पूजन

 

दस फरवरी को आयोजित होगा मां कामाख्या सहस्त्र चंडी महायज्ञ

विष्णु सिकरवार
आगरा। माँ कामाख्या चरण सेवा समिति द्वारा सुनारी – शास्त्रीपुरम स्थित राज दरबार ग्रुप के मैदान पर माँ कामाख्या सहस्त्र चंडी महायज्ञ जो दस फरवरी 2024 में प्रस्तावित है के अंतर्गत उसकी पूर्व श्रृंखला के क्रम में तृतीय कार्यक्रम के रूप में शनिवार को माँ कामाख्या शक्तिपीठ असम से पधारे परम् पूज्य संत श्री कीर्तिनाथ महाराज जी के सानिध्य में दस महाविद्या के स्वरूप में कन्या पूजन एवं भैरव ध्वज पूजन का आयोजन किया गया। साथ ही 151 निर्बल वर्ग की कन्याओं का भी पूजन किया गया। दस महाविद्याओं का सुंदर स्वरूप सभी का मन मोह रहा था। बैंड बाजे की धुन पर भक्तजन नाचते – गाते कन्याओं को लेकर पंडाल में आए तो भक्तों ने जोर-जोर से मां के जयकारे का उद्घोष किया जिससे पूरा पंडाल मां के जयकारों से गूंज उठा। आचार्य पण्डित मुन्ना मिश्रा, आचार्य सुभाष शर्मा के द्वारा मंत्र उच्चारण कर विधिवत पूजन कराया। इस कार्यक्रम में कन्याओं का पूजन करते समय कन्याओं के मुख मंडल पर मां का स्वरूप स्पष्ट झलक रहा था। सभी कन्याओं को परात में पैर धुलाकर टीका एवं माला पहनाकर उनका पूजन परम पूज्य संत श्री कीर्ति नाथ महाराज जी ने किया। परम पूज्य संत के मुख पर मां कामाख्या का स्वरूप झलक रहा था।

काली, तारा, छिन्नमस्ता, षोडशी, भुवनेश्वरी, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी व कमला

इन देवियों को दस महाविद्या कहा जाता हैं। इनका संबंध भगवान विष्णु के दस अवतारों से हैं। मसलन भगवान श्रीराम को तारा का तो श्रीकृष्ण को काली का अवतार माना जाता हैं।
पूजा अर्चना के दौरान ही श्री भैरव ध्वज की भी पूजा किया गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में जी एस टी कमिश्नर शरद श्रीवास्तव के प्रतिनिधि के रूप में इंस्पेक्टर जीएस टी विपिन मिश्रा,डॉ सुरेंद्र सिंह भगौर और यशपाल चौधरी ने कन्या पूजन किया।
इस अवसर पर ए डी जी सी एस पी भारद्वाज,आलोक कुलश्रेष्ठ,शिवम उपाध्याय,अरविंद मिश्रा, इंद्रदेव गोस्वामी, अनिल कुमार मिश्र, अंकुर कुलश्रेष्ठ ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर विनोद दुवे फौजी, रामकुमार गौतम नगर कार्यवाह, महेंद्र सिंह संघ चालक,बबिता लोकेश पाठक, हरी सिंह राजपूत, महंत रामू गिरी,नवीन कुलश्रेष्ठ, राजकिशोर श्रीवास्तव, पण्डित मनोज शर्मा, विकास मोहन बंसल, कुलदीप उपाध्याय, जगदीश सिंह, अशोक आर्य, सुनील पराशर, सुभाष सारथी, पीतम सिंह लोधी, खेम सिंह पहलवान, कीर्ति प्रधान, विक्रम सिंह राना, डालचंद सिनसिनवार आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: