चाणक्य परिषद एवं श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट ने 51 हजार रुपए नगद गरीब ब्राह्मण कन्या के विवाह में दान देकर की मदद

चाणक्य परिषद एवं श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट ने 51 हजार रुपए नगद गरीब ब्राह्मण कन्या के विवाह में दान देकर की मदद

अयोध्या समाज के गरीब ब्राह्मण की मदद करने का चाणक्य परिषद एवं श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित कृपा निधान तिवारी के नेतृत्व मे लगातार 51 हजार रुपए ब्राह्मण कन्या की शादी में दान देकर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है
ब्राह्मणों के ध्वजवाहक हर समय समाज के गरीब आर्थिक रूप से परेशान निचले पायदान वाले परिवार के उत्थान में पिछले 30 वर्षों से अधिक समय से अपने संगठन अखिल भारतीय चाणक्य परिषद एवं श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट के माध्यम से समाज की गरीब कन्याओं की शादियो और उनकी शिक्षा दीक्षा उनके पारिवारिक मामलों और समस्याओं बिमारियों आपदाओं को हल कराने आदि में एक कदम आगे बढ़कर मदद करने वाले परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित कृपा निधान तिवारी अब तक कई सैकड़ा गरीब ब्राह्मण कन्याओं की शादी में मदद करके इतिहास कायम किया है और इसी क्रम में इस वर्ष लगातार चौथी ब्राह्मण कन्या के विवाह में 51000 की नगद आर्थिक सहायता के साथ11 दुल्हन की साड़ियां 5 मरदानी धोतिया सुहाग का सामान थार एवं 5 थालियां के सेट आदि की मदद करके अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है जिसकी समाज के लोगों ने काफी सराहना की है
यह विगत 32 वर्षों से अपने ब्रह्मलीन गुरु विद्वान आचार्य पंडित बैजनाथ द्विवेदी के चाणक्य परिषद बनाकर समाज सेवा के लिए गए व्रत का अनुपालन करते चले आ रहे हैं वह सच्चे अर्थों में महान समाजसेवी एवं आदर्श की प्रतिमूर्ति आचार्य चाणक्य और पंडित मदन मोहन मालवीय के पद चिन्हो पर चलकर समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं जिसकी जितनी सराहना की जाए कम है समाज के आर्थिक रूप से कमजोर और बिना स्वयं के मकान के अपने चाचा के घर से अपनी पुत्री की शादी संपन्न करने वाले पंकज दुबे कहुवा मिल्कीपुर के पुत्री की शादी में आर्थिक सहयोग 51000 नगद दुल्हन के लिए 11 साडिया मर्दानी पांच धोती सुहाग का सामान पाच थाली एक थार दो लोटा दो कटोरी दो गिलास पाणिग्रहण संस्कार में शरीक होकर प्रदान किया गया साथ में परिषद और ट्रस्ट के पदाधिकारी राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक डॉ राम तेज पांडेय,विनोद तिवारी,शिव बहादुर दुबे,दुख हरण शुक्ल, पाटन दीन दुबे, बंशीधर दुबे, शेर बहादुर दुबे, रामकरन दुबे, खुशीराम दुबे,मनोज तिवारी, अंशुमान शुक्ल,पं अजय तिवारी, विजय बहादुर दुबे, प्रदीप दुबे, अश्वनी तिवारी, सूर्य नाथ यादव, आदि लोग उपस्थित रहे

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें