
उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 महिला शख्सियत सम्मानित
सीतापुर। सामाजिक सरोकार मे विशेष रूचि लेने , समाज सेवा , शिक्षा , स्वास्थ्य, समेत विभिन्न क्षेत्रो मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 महिला शख्सियतों को भाजपा की जिला यूनिट द्रारा सम्मानित किया गया। जिला भाजपा कार्यालय के सभागार मे आयोजित एक भव्य कार्यक्रम मे कार्यक्रम मे विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली दस महिला शक्शियतो को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बाराबंकी की पूर्व सासद व प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत द्रारा अंग वस्त्र पहनाकर स्मृति चिन्ह दिया गया । इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, सीतापुर सासंद राजेश वर्मा,,उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री व सीतापुर सदर के भाजपा विधायक राकेश राठौर, विसवा विधायक निर्मल वर्मा, मिश्रख विधायक रामकृष्ण भार्गव, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कंचन पाण्डेय ,क्षेत्रीय मन्त्री डां विमल सिंह ,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर गुप्ता, सीतापुर नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी, जिला मन्त्री जया सिंह ,जिलाउपाध्यक्ष नेमिष रत्न तिवारी, सहित जिले के नगर पालिका , टाउन ऐरिया के चैयरमैन , सभी मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे