बूथ सशक्तिकरण को लेकर कमलापुर मंडल की कार्यशाला संपन्न हुई

नैमिष टुडे
अभिषेक शुक्ला

कमलापुर सीतापुर में मारुति नंदन आश्रम नेवादा कुटी के तहत बूथ सशक्तिकरण अभियान हेतु मंडल कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर बाजपेई ने की। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय भार्गव थे और विशिष्ट अतिथि राम बक्श रावत रहे।
मुख्य अतिथि अजय भार्गव ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 2024 के चुनाव को द्रष्टिगत रखते हुए अपने संगठन के बूथ से लेकर मंडल तक सभी पदाधिकारियों का सत्यापन करना है। जिसके लिए जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।‌ अगर किसी कार्यकर्ता का दूरभाष नंबर गलत हो गया है तो उसको सही करेंगे। यदि बूथ क्रमांक बदल गया तो उसको भी सही करेंगे।
अगर कोई कार्यकर्ता अपने व्यक्तिगत कारणों से संगठन को समय नहीं दे पा रहा तो उसके स्थान पर दूसरे कार्यकर्ता का प्रस्ताव बनाकर जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी को सौंपेंगे। जिसे जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी प्रदेश को भेजेंगे। ब्लाक प्रमुख सिधौली रामबख्श रावत ने कहा कि सभी कार्यकर्ता यह प्रण करे कि मेरा बूथ सबसे मजबूत हो। मंडल अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन जिला महामंत्री रुपेश उपाध्याय ने किया कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता गोकर्णनाथ मिश्र अमर सिंह अशोक मिश्र मंडल मीडिया प्रभारी ऋषि मिश्र मंडल महामंत्री नागेन्द्र सिंह मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह सिब्बू राजेंद्र पांडेय कोषाध्यक्ष अभिषेक शुक्ल सेक्टर संयोजक अरविंद तिवारी लक्ष्मीकांत अवस्थी रामकिशोर राजवंशी छोटू मिश्र अशेष सिंह जवाहरलाल शुक्ला लालता बक्श सिंह शत्रोहन यादव किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुभम मिश्र निर्मल राजवंशी आदि कई नेता और कई कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें