मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स, लेकिन वोट 10 फीसद भी नहीं

समाजवादी पार्टी से कांग्रेस पार्टी में आईं हाईप्रोफाइल उम्मीदवार पंखुड़ी पाठक को नोएडा विधानसभा में हार का सामना करना पड़ा है। पांखुड़ी को सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं, परंतु चुनावों में उन्हें फॉलोअर्स की संख्या के 10 फीसदी वोट भी नहीं मिले।पंखुड़ी अक्सर अलग-अलग चैनलों पर अपनी पार्टी का पक्ष रखती रही हैं। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री अर्चना गौतम का जादू भी लोगों पर नहीं चला। हस्तिनापुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली अर्चना की जमानत जब्त हो गई।

 

पंखुड़ी को 13494 तो अर्चना को 1519 वोट मिले

कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक को मात्र 13494 वोट मिले हैं। वह नोएडा सीट से चुनाव लड़ीं और चौथे नंबर पर रहीं। इसके साथ ही अर्चना गौतम का तो और बुरा हाल हुआ मेरठ के हस्तिनापुर से उनको मात्र 1519 वोट ही मिले।

 

पंखुड़ी की सोशल मीडिया में उपस्थिति की बात की जाए तो उनके ट्विटर पर लगभग चार लाख ज्यादा फॉलोअर हैं और फेसबुक पर डेढ़ लाख से ज्यादा लोग फॉलोअर हैं। पंखुड़ी पाठक सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।

 

वहीं अर्चना गौतम को ट्विटर पर 18 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं तो इंस्टाग्राम पर करीब सात लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। फेसबुक पर तो अर्चना की काफी बड़ी तादात है इनको यहां करीब 80 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

 

पंखुड़ी पाठक और अर्चना का प्रचार करने आए थे कांग्रेस के दिग्गज

पंखुड़ी पाठक और अर्चना गौतम का प्रचार करने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के थिंकटैंक और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर, खुद कांग्रेस की महामंत्री प्रियंका गांधी व राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट आए थे। वहीं प्रियंका गांधी और भूपेश बघेल ने तो नोएडा की सड़कों पर रोड शो भी किए थे। वहीं पंखुड़ी पाठक के साथ सचिन पायलट ने घर-घर जाकर वोट मांगे थे।

 

कांग्रेस ने पंखुड़ी पाठक को स्टार प्रचारक भी बनाया था। वे अपनी सीट के अलावा दूसरे उम्मीदवारों के लिए प्रचार के लिए गईं थीं। वहीं पंखुड़ी के लिए प्रचार भी कांग्रेस के बड़े नेताओं ने प्रचार किया था। पंखुड़ी पाठक राजनीति में कॉलेज के समय से काफी सक्रिय रहती हैं।

 

कांग्रेस में आने से पहले वह समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की करीबी हुआ करती थीं। दिल्ली की रहने वाली पंखुड़ी पाठक का जन्म साल 1992 में दिल्ली में हुआ था उनके पिता नाम डॉ. जेसी पाठक और मां डॉ. आरती पाठक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: