अवकाश प्राप्त जज का हृदय गति रू रुकने से हुआ निधन, न्याय पालिका से जुड़े लोंगो में शोक

अवकाश प्राप्त जज का हृदय गति रू रुकने से हुआ निधन, न्याय पालिका से जुड़े लोंगो में शोक

 

जौनपुर/ब्यूरो चीफ अरुण कुमार दूबे

 

 

जौनपुर। जनपद के खेतासराय क्षेत्र स्थित ग्राम सफीपुर के मूल निवासी अवकाश प्राप्त जज 79 वर्षीय राम प्रसाद यादव का बीती लम्बी बीमारी के चलते लखनऊ स्थित पीजीआई में उपचार के दौरान निधन हो गया। निधन की खबर वायरल होते ही न्याय पालिका से जुड़े लोगो में शोक छा गया। शुभ चिन्तक और न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।

लखनऊ पीजीआई में निधन होने के बाद उनकी डेड बाडी जौनपुर स्थित उनके आवास सफीपुर लाई गई। जहां पर सभी कर्मकांड करते हुए नजदीक स्थित सुतौली घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ स्व राम प्रसाद का दाह संस्कार कर दिया गया। स्व राम प्रसाद यादव के बाबत मिली खबर के अनुसार वह अनुभवी, विद्वान, विधि के ज्ञाता ,व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के व्यक्ति थे।

जनपद और प्रदेश व देश में अपनी एक पहचान बना चुके और विभिन्न जिलों में जनपद न्यायाधीश के पद की गरिमा को सुशोभित करने के साथ उच्च न्यायालय इलाहाबाद में न्यायमूर्ति के पद से अवकाश प्राप्त किया था। उनके निधन से समाज सहित न्याय पालिका को अपूरणीय क्षति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: