
खेरागढ़ में छीतर सिंह प्राग देवी फाउंडेशन ने नि:शुल्क पुस्तक वितरित की
आगरा। खेरागढ़ सरेंडा के गडरपुरा गांव में छीतर सिंह प्राग देवी फाउंडेशन ने गरीब बच्चों को निशुल्क पुस्तक कार्यक्रम चलाया। जिसमें 250 से अधिक बच्चों को नि:शुल्क पुस्तकें वितरित की गई। जिसमें बच्चों के भविष्य को नजर मैं रखते हुए फाउंडेशन के डायरेक्टर हरेंद्र परमार ने बताया के छीतर सिंह प्राग देवी फाउंडेशन निरंतर शिक्षा व चिकित्सा के लिए कार्य कर रहा है। जिसके अंतर्गत शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय गडरपुरा में छात्र-छात्राओं को पुस्तक वितरित की गई। इससे पहले फाउन्डेशन आगरा जिले की अलग अलग तहसील में जाकर बच्चों के पढ़ने की सामग्री नि:शुल्क वितरण की इस दौरान भूपेंद्र सिंह कोऑर्डिनेटर ने बताया कि फाउन्डेशन द्वारा समाज को जागरूक करने के लिए अलग अलग कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जो नि:शुल्क ही रहते हैं विष्णु सिंह कॉर्डिनेटर जी के अनुसार अब तक 35 से अधिक कार्यक्रम अलग अलग जिलों मैं अलग अलग क्षेत्र में चलाए जा रहे हैं विश्वेंद्र सिंह सिकरवार अभिषेक लवानियां हरिओम सिंह भानु सिंह अमित परमार रीतेश सिंह सतीश प्रताप व विद्यालय के प्रधानाध्यापक कु 0 कविता सुधा सिकरवार व शिक्षक शिक्षिकाओं सहित तमाम लोग मौजूद रहे।