अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. द्वारा होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

*अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. द्वारा होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन*

 

महराजगंज/जौनपुर/अरुण कुमार दूबे

 

महराजगंज ब्लाक अंतर्गत इब्राहिमपुर गांव में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. द्वाराआयोजित होली मिलन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र द्वारा लोगों को होली मिलन की शुभकामना देते हुए यह कहा कि होली मिलन कार्यक्रम से आपसी सौहार्द और भाईचारा प्रेम बढ़ता है तथा लोगों के अंदर जो भी मनमुटाव होता है वह दूर हो जाता है। इस बात को अपने वक्तव्य में कहा सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई वही सबसे पहले जिला अध्यक्ष डॉ अतुल कुमार दुबे द्वारा विधायक को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया समारोह में उपस्थित बुजुर्ग गणमान्य का विधायक द्वारा अंग वस्त्र देकर माल्यार्पण करते हुए सम्मान किया गया। होली मिलन कार्यक्रम जिला अध्यक्ष डॉ अतुल कुमार दुबे के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष श्याम मिश्र के आवास पर संपन्न हुआ कार्यक्रम के दौरान पुष्प वर्षा करते हुए अबीर और गुलाल के साथ होली मिलन संपन्न हुआ जिला अध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में कहा कि संगठन आज जिले से निकलकर न्याय पंचायत स्तर तक फैल चुका है जिसमें सभी की भूमिका अहम है। राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के बताए हुए दिशा निर्देश पर आज यह मुकाम हासिल हुआ है। अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पं.रामजीत उपाध्याय के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया तथा ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए होली की शुभकामना दी गई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राम अवध तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित पाण्डेय, जिला प्रभारी धर्मेंद्र तिवारी, जिला महासचिव जगदीश उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष श्याम मिश्र, मीडिया प्रभारी अरुण कुमार दूबे, जनार्दन तिवारी, माताफेर मिश्र, प्रयास उपाध्याय, राजकमल मिश्र, सुनील मिश्रा,अंबिका दुबे, अजय मिश्रा, राजेश उपाध्याय, राकेश मिश्रा,कल्पनाथ उपाध्याय, राजेंद्र मिश्रा, पंकज उपाध्याय, नागेंद्र मिश्र, सुरेंद्र तिवारी,बड़कउ पाठक, संतोष मिश्रा, नीलेश मिश्रा, राजेंद्र शर्मा आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: