ब्लॉक इकाई कार्यालय का फीता काट कर हुआ उद्घाटन

महराजगंज: ब्लाक महराजगंज अंतर्गत आज रविवार के दिन अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. की ब्लॉक इकाई कार्यालय का उद्घाटन संगठन के जिला संरक्षक स्वामी श्याम जी महराज के हाथों फीता काटकर किया गया कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए परशुराम भगवान के नारे से मंत्रोच्चारण के बीच शुभारंभ हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता पं. रामजीत उपाध्याय द्वारा की गई तथा तथा संचालन जगदीश उपाध्याय प्रधान द्वारा किया गया इस मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ अतुल कुमार दुबे द्वारा अपने उद्बोधन में संगठन को आगे बढ़ाने के लिए न्याय पंचायत स्तर तक संगठन का गठन करने की बात कही गई और राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए विभिन्न बातों पर चर्चा की गई इसी क्रम में नागेंद्र मिश्र द्वारा सुझाव देते हुए संगठन के द्वारा यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन न्याय पंचायत स्तर पर करते हुए बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया जाए जिस पर चर्चा हुई तथा कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित पाण्डेय द्वारा किसी असहाय की मदद करने के लिए संगठन को आगे आकर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही गई वहीं ब्लॉक अध्यक्ष श्याम मिश्र द्वारा सभी आए हुए पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर धनंजय तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जनार्दन तिवारी, सुरेंद्र नाथ तिवारी, राजकमल मिश्रा, पंकज कुमार उपाध्याय,अरविंद मिश्रा, सुनील मिश्रा अरुण कुमार दुबे, विनोद कुमार पांडे, श्याम आसरे मिश्र, विनोद कुमार तिवारी, नीरज मिश्रा, विनय मिश्रा, सूर्यनाथ उपाध्याय, इंद्रेश कुमार मिश्र, रमेश मिश्र, राजेश पांडे, नीलेश मिश्र, कल्पनाथ उपाध्याय तथा राजेंद्र प्रसाद मिश्रा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: