
पवन सिकरवार आगरा
आगरा। नोएडा सुसाइटी विवाद से सुर्खियों में आए श्रीकांत त्यागी के आगरा आगमन पर त्यागी समाज के युवाओं ने उनका जगह जगह स्वागत किया। खंदौली टोल प्लाजा पर आशु त्यागी ,संजय त्यागी , सुनील त्यागी के साथ सैंकड़ों एत्मादपुर के लोगों ने गर्मजोशी के साथ मालाओं और गुलदस्तों से स्वागत किया। बृहस्पतिबार को श्रीकांत त्यागी का जन्मदिन भी था तो उसके उपलक्ष्य में केक काटकर युवाओं ने धूमधाम से उनको जन्मदिन की बधाई भी दी।
उसके बाद रोहता बाद चौराहे पर जेडी एग्रोटेक के एमडी योगेश त्यागी ,रामनरेश त्यागी,पुरुषोत्तम त्यागी वरिष्ठ रालोद नेता, पवन त्यागी जी सन्दीप त्यागी हिमांशु त्यागी श्री हेमंत त्यागी जी आकाश मनोज अमित भारत त्यागी द्वारा ढोल और बैंड बाजो के साथ जोरदार स्वागत हुआ और जन्मदिन के अवसर पर मिष्ठान भी वितरत किया।
श्रीकांत त्यागी आज मध्यप्रदेश में सती माता बदरपुर मुरैना के भव्य भंडारे में शामिल होने जा रहे थे। आगरा के सैकड़ों युवाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान श्रीकांत त्यागी ने कहा कि समाज के युवाओं को समाज की जिम्मेदारियों को समझते हुए एकत्रित होकर शिक्षा की ओर ग्रामीणों को जाग्रत करना है जब समाज के युवा अच्छी नौकरियों पर होंगे तो समाज का नाम रोशन होगा।