समाज सेवा निश्चित ही अनूठा कार्य -संजय शुक्ल समाजसेवी

समाज सेवा निश्चित ही अनूठा कार्य -संजय शुक्ल समाजसेवी

सगरा सुंदरपुर। ब्लॉक लक्ष्मणपुर क्षेत्र अंतर्गत चमरूपुर शुक्लान ग्राम सभा निवासी आचार्य संतोष मिश्र गरीबों की सेवा के लिए सप्ताह में दूसरी बार कंबल वितरण का आयोजन किया। जिसकी सभी अतिथियों ने खुले दिल से सराहना की। दीप प्रज्वलन करते कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त अधिवक्ता संघ लालगंज के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रधान हरिहर पुर कैलहा देवी प्रसाद मिश्र ने किया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रशांत सिंह ने कहा कि आचार्य संतोष के द्वारा आयोजित किया गया कंबल वितरण समारोह वास्तव में असली समाज सेवा है। समाज सेवा के लिए ऐसे ही आयोजनों का किया जाना बहुत ही आवश्यक है। वहीं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पं०स्वामी नाथ शुक्ल ने कहा कि गरीबी से उठ करके जो लोग साधन संपन्न होते हैं उनकी गरीबों के प्रति अच्छी सोच सदैव बनी रहे,ये ईश्वर द्वारा प्रदत्त गुण है जो समाज के प्रत्येक व्यक्ति में होना चाहिए। राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने रामायण के पात्रों का उदाहरण देते हुए सामाजिक सेवा को महान कार्य बताया। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि समाजसेवी संजय शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि आचार्य संतोष मिस्र के द्वारा किया गया कार्यक्रम बहुत ही अनूठा है।कवियों ने कविता पाठ द्वारा कार्यक्रम को ऊँचाई प्रदान किया।सर्व प्रथम कल्पना तिवारी”कल्पना”ने सरस्वती वंदना की। तत्पश्चात डॉ सच्चिदानंद त्रिपाठी,हरि वंश शुक्ल”शौर्य”, आचार्य अनिल मिश्र,मिठाई लाल, डॉ अरुण रत्नाकर, ने काव्य पाठ किया। प्रेम नाथ पाण्डेय और विनय कुमार दुबे ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार प्रमोद दुबे “लंठ” तथा संचालन आशुतोष गिरि”दीपक” ने किया। संयोजक द्वारा अतिथियों तथा पत्रकारों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। वही गरीबों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण भी आयोजक मंडल द्वारा मुख्य अतिथि तथा संरक्षक के हाथों किया गया। संयोजक संतोष मिश्र द्वारा दिए गए वक्तव्य की लोगों ने बहुत ही सराहना की। अध्यक्षीय उद्बोधन के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुनीत मिश्र अनूप मिश्र, रूपम मिश्र, प्रधान पति मानिकचंद,मु० हई ,राजेश तिवारी, पूर्व प्रधान जवाहर लाल मौर्य,राजू शुक्ल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: