
राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार के रूप में पेश करने के लिए निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा ? जयराम रमेश ने दिया यह जवाब
एजेंसी: कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। फिलहाल कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में है। कांग्रेस की इस भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषक कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को 2024 के लोकसभा चुनाव से जोड़कर भी देख रहे हैं। राहुल गांधी को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हो रही है। सबसे ज्यादा इस बात की चर्चा हो रही है कि राहुल गांधी को पीएम पद के उम्मीदवार के तौर पर 2024 में प्रस्तुत करने के लिए कांग्रेस की ओर से भारत जोडो यात्रा निकाली जा रही है। हालांकि, बार-बार कांग्रेस की ओर से इसे खारिज किया जाता रहा है। आज एक बार फिर से कांग्रेस ने इसे पूरी तरीके से खारिज कर दिया