
खेरागढ़ विधानसभा में जगह जगह भाजपाइयों ने महान राष्ट्रवादी एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई
आगरा। विधानसभा खेरागढ़ के जगनेर,कागारौल,खेरागढ़ में भाजपाइयों ने महान राष्ट्रवादी एवं भारत रत्न श्रध्देय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती जगह जगह मनाई गई।
कागारौल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मेघराज सोलंकी के नेतृत्व में बूथ संख्या 186 पर जयंती मना कर मिष्ठान वितरण किया।
वही खेरागढ़ के बूथ संख्या 222 पर ब्लॉक प्रमुख अनिल सिकरवार के नेतृत्व में अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई।
वही खेरागढ़ नगर के बूथ संख्या 153 पर नगर अध्यक्ष मोहन गोयल के नेतृत्व में जयंती मनाई गई।
साथ ही सभी पदाधिकारियों के साथ एल ई डी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का कार्यक्रम देखा।
इस मौके पर विधायक भगवान सिंह कुशवाह,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुधीर गर्ग गुड्डू,भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश गोयल,
मंडल अध्यक्ष डॉ श्यामवीर सिंह,दिनेश बघेल,पंकज सिकरवार, मितेश अग्रवाल,कुलदीप गर्ग,महावीर गौड़,मनोज गर्ग,ब्रजकिशोर मित्तल,आदि उपस्थित रहे।