
आरोही संस्था व डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के साथ मिलकर यमुना संस्कृति महोत्सव-2022 का पोस्टर विमोचन किया गया
आगरा। आरोही संस्था व डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के साथ मिलकर यमुना संस्कृति महोत्सव-2022 का पोस्टर विमोचन किया गया। आगरा विश्वविद्यालय के ग्राउंड में होने वाला यह आयोजन भव्य होने वाला है। कार्यक्रम के प्रारम्भ में इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो बी डी शुक्ला ने आगरा के इतिहास को बताते हुए आगरा की प्राचीनता पर प्रकाश डाला। पोस्टर विमोचन की अध्यक्षता प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा ने करते हुए आगरा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अतिथि प्रो भगवान शर्मा रहे।
पोस्टर विमोचन में मुख रूप से श्री मनकामेश्वर मठ, के महन्त योगेश पुरी, बृजेश शर्मा अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार शर्मा वरिष्ठ पत्रकार चौरिटेबल ट्रस्ट,रीना सिंह राष्ट्रीय खिलाड़ी डा अमित शर्मा, डा हेमंत कुमार, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे। आरोही संस्था के निर्देशक अमित तिवारी ने बताया की कार्यक्रमों की रूपरेखा यह है।
इस दिन होगें ये कार्यक्रम
पहले दिन 23 दिसंबर को सुबह – चित्रकला प्रतियोगिता व साय नाटक {गधे की बारात} का मंचन किया जाएगा।
दूसरे दिन 24 दिसबंर को सुबह, आगरा से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, यमुना संस्कृति उत्सव, गायन प्रतियोगिता होगी।
तीसरे दिन 25 दिसंबर को सुबह, पूर्व प्रधान मंत्री अटलबिहारी वाजपेयी जी पर सेमिनार, सायं, चलन प्रति चलन प्रतियोगिता जूनियर वर्ग की रहेगी।
चोथे दिन 26 दिसंबर को सुबह संदेश यात्रा (यमुना से सम्बंधित) सायं चलन प्रति चलन प्रतियोगिता {सीनियर}
पंचम दिन 27 दिसबंर को सुबह, आगरा (नवरत्न व नवरत्निका अवार्ड) 9 पुरुष व 9 महिला, सायं पुरस्कार वितरणव एवं कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
यहां होंगें कार्यक्रम
सुबह के सभी कार्यक्रम संस्कृति भवन, में होंगे व शाम के कार्यक्रम डॉ भीमरा आंबेडकरव विश्वविद्यालय, पालीवाल पार्क ग्राउंड परिसर। महोत्सव में मुख्य आकर्षण रहेंगे बच्चों के झूले भूत बंगला, मिक्की माउस, वॉटर टब, ट्रेन, नेनो, जहाज़, मगरमच्छ, छोटी नाव, बाइक, आदि।