बहू को विदा कराने आई सास को माइके वालों ने जमकर पीटा 

बहू को विदा कराने आई सास को माइके वालों ने जमकर पीटा

 

श्रवण कुमार मिश्र

 

सीतापुर / थाना संदना के ग्राम जमलापुर निवासिनी सुशीला पत्नी सियाराम ने प्रभारी निरीक्षक मिश्रित को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है । कि उन्होने बीते 2 वर्ष पहले अपने पुत्र राजेश की सादी हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार कोतवाली मिश्रित के ग्राम नेवदिया निवासी जगदीश की पुत्री कल्पना के साथ की थी । परंतु बीते दो वर्ष में उनकी बहू शशुराल में सिर्फ दो मांह ही उसके यहां रही है । पीड़िता का आरोप है । कि उनकी बहू कल्पना सादी का जेवर भी अपने साथ लेकर माइके गई है । जिससे माइके वालों की नियत खराब है । स्वसुर जगदीश व सास पुष्पा , सहयोगी छोटे पुत्र केशव व राधे उसकी बहू को विदा नहीं कर रहे हैं । वह दिनांक 22 अगस्त को अपनी बहू को विदा कराने ग्राम नेवदिया आई थी । उक्त आरोपियों ने पीड़िता को गंदी गंदी गालियां देते हुए मारा पीटा तथा घर से भगा दिया । जिससे उसके बाद उसका पुत्र राजेश अपनी पत्नी को विदा कराने नेवदिया आया लेकिन आरोपियों ने उसे भी मारा पीटा और घर से भगा दिया । पीड़ित महिला ने मांमले का सिकायती पत्र प्रभारी निरीक्षक को देकर सभी आरोपीयों के बिरुध्द कार्यवाही करने की मांग की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें